सरारशाहर एक्सप्रेस 4 मई। विधायक शर्मा को आज शिक्षा कर्मियों द्वारा उनके निवास स्थान पर जाकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिए गए।
ज्ञापन में मांग की गई की मुख्यमंत्री द्वारा बजट 2022-23 में घोषणा की गई थी की 2004 व उसके बाद नियुक्त राज्य सरकार के कर्मीको के लिए पुरानी पेंशन का लाभ देने की घोषणा कर उसे क्रियान्वित गई यह अभिनंदन योग्य है

राजस्थान राज्य के कार्मिक इसके लिए साधुवाद देते हैं परंतु पुरानी पेंशन नियम के अनुसार जिन्होंने 10 साल सरकारी सेवा में पूर्ण कर लिए हैं और राज्य को अपनी सेवाएं दी है तथा जिनको 1- 1- 2004 से सरकार ने राज्य सेवा में माना है लेकिन अप्रैल 2022 से पहले सेवानिवृत्त हो चुके हैं ऐसे कर्मचारियों को भी पुरानी पेंशन का लाभ दीया जाना न्यायोचित है उक्त विसंगति को आप सही कर ऐसे कर्मचारियों को तुरंत पुरानी पेंशन का लाभ दिलवाए जाने की आदेश जारी करे। जिससे राजस्थान सरकार के उन कर्मचारियों व उनके आश्रितों को भी लाभ मिल सके। और वह कर्मचारी अपना बुढ़ापा स्वाभिमान से जी सकें व सेवारत कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ वह ग्रामीण शब्द हटाकर इनके साथ दोयम दर्जे का व्यवहार को समाप्त करने का भी आदेश जारी करवाने की कृपा करें।
ज्ञापन राजस्थान समायोजित शिक्षाकर्मी संघ, राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत, राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत 2, राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय द्वारा दिये गए ज्ञापन में प्रभा पारीक, पवन महर्षि, विजय भोजक, मोतीलाल शर्मा, नवरत्नमल भोजक, बजरंग लाल शर्मा, राकेश, नीलमणि शर्मा, एडवोकेट अश्विनी कुमार शर्मा, शिवप्रसाद जोशी सहित अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।










