प्रजापति प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारी को लेकर रखी बैठक

सरदारशहर एक्सप्रेस 15 सितंबर 2023। प्रजापति समाज सरदारशहर द्वारा आयोजित होने वाली प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारी को लेकर सरक्षक कन्हैयालाल सिरस्वा की अध्यक्षता में कार्यकारिणी की बैठक रखी गई। प्रजापति समाज अध्यक्ष जगदीश सिरस्वा ने बताया कि आज आगामी दिनांक 17 सितंबर 2023 को प्रातः 9:00 बजे प्रजापति भवन ताल मैदान में प्रजापति समाज प्रतिभा सम्मान समारोह होने जा रहा है जिसे लेकर आज बैठक रखी गई है। समारोह की सत प्रतिशत तैयारी हो चुकी है और अभी तक ढाई सौ प्रतिभाओं के डॉक्यूमेंट आ चुके हैं साथही अध्यक्ष ने बताया जिले के सभी प्रजापति समाज के अध्यक्ष को भी आमंत्रित किया गया है। बैठक में कोषाध्यक्ष झाबरमल बासनीवाल, उपाध्यक्ष जगदीशप्रसाद मानधनिया, पूर्व अध्यक्ष शिवभगवान छापोला,राकेश तुनवाल, दौलतराम भाटीवाल, कन्हैयालाल घोड़ेला, लक्ष्मणप्रसाद नेमीवाल, महावीर तुनवाल, बाबूलाल घंटेलवाल, योगेश्वर किरोड़ीवाल, बाबूलाल नोखवाल,बाबूलाल भोभरीया, सुशील सिरस्वा पार्षद, नंदलाल घोड़ेला, पवन कुमार घोड़ेला,गोविंद प्रसाद घोड़ेला ,आदि कार्यकारिणी सदस्यो सहित लालचंद घण्टेलवाल, राकेश मारोठिया, रवि नोखवाल, सरवन भोडीवाल, सुंदर छापोला, हरिप्रसाद सिमार,विनोद सिरस्वा, सोनू करडवाल समाज बंधु उपस्थित थे।

Contact for Ads - Sardarshahar Express