सरदारशहर एक्सप्रेस / मनीष पांडिया। उच्च माध्यमिक विद्यालय मितासर में श्रीचंद लखोटिया परिवार के राजकुमारी – ललित लखोटिया ने विद्यालय को 10 कुर्सियां भेंट की। इस अवसर पर शाला परिवार की ओर से ललित लखोटिया राजकुमारी लखोटिया का सम्मान किया गया। संस्था प्रधान रामकृष्ण मीणा ने कहा कि दान देने से धन घटना नहीं है बल्कि उसमें बढ़ोतरी होती है समाज कल्याण में किया गया आर्थिक योगदान ही धन की उपयोगिता दर्शाता है। विद्यालय के शारीरिक शिक्षक बाबूलाल स्वामी ने प्रेरक की भूमिका निभाते हुए कहा कि श्रीचंद लखोटिया परिवार की ओर से समय-समय पर स्काउट गाइड स्थानीय संघ को आर्थिक सहयोग प्रदान करता रहा है।
इस अवसर पर भामशाह दीपक ललित लखोटिया व ओमप्रकाश स्वामी ने विद्यार्थियों के बैठने के लिए कारपेट एवं कक्षा 12 में उच्चतम अंक लाने बालक बालिका को इक्कीस सौ रुपए नगद देने की घोषणा की ।शाला परिवार की ओर से लखोटिया परिवार का अभिनंदन एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के उपाधानाचार्य विजय कुमार गोदारा व अजीत सिंह चारण शिक्षक अरुण शर्मा शंकर लाल शर्मा श्यामलाल अग्रवाल पवन कुमार शर्मा सुभाष चंद्र वर्तिका सोनी आदि ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए अपने विचार व्यक्त किये।
स्वर्गीय सेठ घनश्याम लाहोटी की स्मृति में विद्यालय को 10 कुर्सीयां भेंट











