शिविर में 325 नेत्र रोगियों की जांच की गई

सरदारशहर एक्सप्रेस न्यूज। लायंस क्लब सरदारशहर डायमंड , शंकरा आई हॉस्पिटल जयपुर, एवं अंधता नियंत्रण समिती जयपुर के संयुक्त तत्वाधान में स्वर्गीय मूली देवी पत्नी स्वर्गीय रामेश्वर लाल जी पारीक निवासी रतनगढ़ की पुण्य स्मृति में उनके पुत्रों श्री बद्री प्रसाद , श्री बजरंग लाल , श्री लक्ष्मी नारायण , श्री राम गोपाल जी पारीक परिवार के स्थानीय आर्थिक सौजन्य से अर्जुन क्लब राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार 12मई को निशुल्क मोतियाबिंद जांच व लैंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ श्री लक्ष्मी नारायण पारीक ने दीप प्रज्वलित करके किया जिसमें 325 रोगियों की जांच करके 82 रोगियों का चयन शंकरा आई हॉस्पिटल जयपुर की डॉक्टर स्नेहा एवं उनकी टीम के द्वारा किया गया । 92 रोगियों को जांच के उपरांत चश्मा दिए गए लायंस क्लब के अनिल गोयल ने बताया कि शिविर के अंतर्गत चयनित रोगियों का बस द्वारा जयपुर ले जाकर मोतियाबिंद लेंस प्रत्यारोपण किया जाएगा । बस में आना-जाना दवाई लेंस इत्यादि सभी सुविधा निशुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी। लायंस क्लब के , कमल पारीक ,घनश्याम बोचीवाल, कैलाश भाटी , सुभाष जांगिड, महेंद्र निर्वाण, डा पूनम चंद भाटी, राजकुमार कंदोई, राशिद बेहलिम, महेंद्र कम्मा , राकेश अग्रवाल , देवचंद सोनी, फूसराज स्वामी, लक्ष्मी नारायण पारीक , विनय लखोटिया , गंगाराम जांगिड़, लक्ष्मी नारायण सैनी,राजकुमार पारीक ,चंद्र प्रकाश पारीक ,फूसदास स्वामी , सुमन कंवर ,ने अपना सहयोग देकर शिविर को सफल बनाया।

Contact for Ads - Sardarshahar Express