सरदारशहर एक्सप्रेस 5 दिसंबर 2025। सेठ बुधमल दूगड़ राजकीय महाविद्यालय में शुक्रवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह रक्तदान शिविर एचडीएफसी बैंक एवं राजकीय महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी रामकुमार वर्मा, विशिष्ट अतिथि राजकीय कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर योगेश चाहर, एचडीएफसी बैंक के मुख्य प्रबंधक मुकेश सिंह शेखावत, महाविद्यालय विकास समिति के राज्य सरकार द्वारा नामित सदस्य महाविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष मुकेश कुमार जोशी, क्षेत्र के सुप्रसिद्ध समाजसेवी और अनेक बार रक्तदान कर्ता एवं क्षेत्र में अनेक रक्तदान शिविर, नेत्रदान एवं देहदान के प्रेरक एवं प्रणेता गणेशदास स्वामी के विशिष्ट आथित्य एवं महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर कविता शर्मा की अध्यक्षता में शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर में महाविद्यालय के विद्यार्थियों कर्मचारी एवं प्राध्यापकों, बैंक के अधिकारीगण, कर्मचारीगण एवं नगर के अन्य जनों द्वारा उत्साह पूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया। शिविर के आयोजन में गांधी विद्या मंदिर एवं आयुर्वेद विश्व भारती के चिकित्सकीय दल द्वारा सराहनीय सहयोग प्रदान किया गया। रक्त संग्रहण का कार्य जिले के राजकीय भरतिया अस्पताल के ब्लड बैंक के दल द्वारा 68 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। महाविद्यालय के॓ एनसीसी, एनएसएस, रोवर रेंजर्स, महिला प्रकोष्ठ द्वारा सहयोग प्रदान कर रक्तदान करवाने में सहयोग प्रदान किया गया।
Related Posts

मुकेश भादू की तृतीय पुण्यतिथि पर 15 जनवरी को आयोजित होगा रक्तदान शिविर, तैयारियो में जुटी नवयुवक मंडल की टीम
सरदारशहर एक्सप्रेस। तहसील के गांव राजास में स्व. मुकेश भादू की तृतीय…

15 जनवरी 2024 को होगा निशुल्क मोतियाबिंद जांच एव नेत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन
सरदारशहर एक्सप्रेस। लायंस क्लब सरदारशहर डायमंड की ओर से 15 जनवरी 2024…

सूरजमल अभय कुमार चेरीटेबल ट्रस्ट की ओर से सफाई कर्मचारीओ को किए कंबल वितरित
सरदारशहर एक्सप्रेस। कड़ाके की सर्दी ने क्षेत्र में तूफान मचा रखा है…







