सरदारशहर एक्सप्रेस 19 जून 2023। सरदारशहर पुलिस थाने में सोमवार को वार्ड 37 की एक महिला ने एलएनटी कंपनी के एक ठेकेदार सहित पांच जनों के खिलाफ मारपीट करने का मामला दर्ज करवाया है। वार्ड 37 के आबिदा पत्नी अयूब सैयद ने सोमवार को मामला दर्ज करवाया कि रविवार की शाम करीब 6 बजे वह अपने घर का काम कर रही थी, तभी अचानक नल से पानी बंद हो गया, तो उसने घर के बाहर जाकर देखा। इस दौरान एलएनटी कंपनी के लोग खुदाई व रोड रिपेयर कर रहे थे। महिला का आरोप है कि काम कर रहे लोगों ने उसके नल का कनेक्शन काट दिया। जिस पर उसने एलएनटी के ठेकेदार राजपाल पुत्र रामूराम निवासी कादिया रतनगढ़ और उसके साथ लगे मजदूर अशोक, कल्पेश, विद्याधर और गोपाल को पाइप काटने की शिकायत की और वापस जोड़ने का कहा। जिस पर आरोपी उसे मां बहन की गंदी गालियां निकालने लगे। साथ ही कनेक्शन जोड़ने से मना कर दिया। इस दौरान सभी ने लात घूंसो से मेरे साथ मारपीट की। इस दौरान जब शोर मचाया तो मोहल्ले के जुबेर,बिलाल, इमरान और अन्य मोहल्ले के लोग इकठ्ठे हो गए। इस दौरान लोगों को इकठ्ठा होता देख गोपाल ने एक औजार उठाया और मुझे मारने की कोशिश की। इस दौरान जैसे तैसे खुद को बचाया और मोहल्ले के लोगों ने मुझे छुड़ाने की कोशिश की, किसी ने पुलिस के आने की बात कही। जिस पर आरोपी मौके पर ही अपना सामान छोड़कर भाग छूटे।
Related Posts

श्री लोकरंजन परिषद द्वारा 1100 रजाईयां वितरित
सरदारशहर एक्सप्रेस। स्थानीय लोकसांस्कृतिक संस्था श्री लिकरंजन परिषद द्वारा लगातार 5वें वर्ष…

चुरू जिला रोलर स्केट चैंपियनशिप का हुआ समापन
सरदारशहर एक्सप्रेस 21 अगस्त 2023। रविवार को कृष्ण पब्लिक स्कूल के स्केट ग्राउंड…

फ्रेंड्स फोरेवर संस्था द्वारा जरूरतमंदो को 3,000 कपड़ों का किया वितरण
सरदारशहर एक्सप्रेस। स्थानीय “फ्रेंड्स फोरेवर सोसायटी (रजि.)” संगठन द्वारा बीकानेर रोड पर…








