सरदारशहर एक्सप्रेस 8 दिसबंर 2023 । सुखदेवसिंह गोगामेड़ी हत्याकांड में बड़ी खबर सेरूणा थाना क्षेत्र से आई है। यहां गांव गोपालसर से पुलिस ने चार नाबालिग युवकों को पूछताछ के लिए राउंडअप किया है। सीओ गोमाराम जाट ने बताया कि चारों युवक नाबालिग है और उनसे पूछताछ की जा रही है। बता देवें इस मामले को लेकर राज्य भर में पुलिस अलर्ट है। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना अध्यक्ष की हत्या की जिम्मेदारी लेने वाले गैंगस्टर रोहित गोदारा से जुड़े सभी कनेक्शनों को पुलिस द्वारा खंगाला जा रहा है। बीकानेर के कारोबारियों से सेटलमेंट की वायरल पोस्ट भी जिले की सुर्खियां बनी हुई है। पुलिस द्वारा गोदारा की सोशल मीडिया पोस्टों की छानबीन की जा रही है। विदित रहे कि पूर्व में राजू ठेहट हत्याकांड के दौरान भी गोदारा गैंग की ओर से हत्यारो को पेमेंट करने आरोप में श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के दो युवक गिरफ्तार किए गए थे। वहीं इसके बाद से ही श्रीडूंगरगढ़ पुलिस लगातार सक्रिय है और गैंगेस्टर से जुड़े समस्त प्रकार की गतिविधियों पर नजर रख रही है।
Related Posts

पायलट समर्थक विधायक-मंत्री का चुनाव लड़ने से इनकार:उम्रदराज कांग्रेसी नेताओं ने लगाई शर्त; MLA बोले- मंत्रियों को रोज रोते देखता हूं
सरदारशहर एक्सप्रेस 23 जून 2023। कांग्रेस में विधानसभा चुनाव से पहले उम्रदराज…

हनुमानगढ़ – पीलीबंगा के बहलोल नगर में गिरा फाइटर प्लेन MIG – 21 हुआ क्रैश – जाने पूरी खबर
हनुमानगढ़ – पीलीबंगा के बहलोल नगर में गिरा फाइटर प्लेन MIG –…

सरदारशहर में निकली ऐतिहासिक विराट कलश व धर्मध्वजा यात्रा
सरदारशहर एक्सप्रेस। मेरे घर राम आये, सजा दो घर को गुलशन सा…








