सरदारशहर एक्सप्रेस। सरदारशहर में मंदिर के पास फैली गंदगी से परेशान होकर लोगों ने नगरपरिषद के खिलाफ प्रदर्शन किया। पूर्व पार्षद विमल जम्मड़ ने बताया कि श्री कोडमदेसर चळकोई भैरव मंदिर के पास भैरव कॉम्प्लेक्स बना हुआ है। कॉंप्लेक्स मालिक की ओर से रास्ते पर डाली गई सीवरेज लाइन में कॉम्प्लेक्स की गटर लाइन का अवैध तरीके से कनेक्शन कर दिया गया है। सीवरेज लाइन शुरू नहीं होने के कारण सीवरेज लाइन के चेंबर से हर समय गंदगी बाहर निकलती रहती है। हर समय मंदिर के पास में कीचड़ फैला रहता है। जिसके चलते यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस अवसर पर मन्दिर के पुजारी पूनमचंद सैन, सत्यनारायण, लक्ष्मी नारायण पारीक, कालूराम पारीक, मुकेश देरासरी, शांति प्रकाश सोनी, राजकुमार पारीक, श्रवन कुमार सैन, पूर्व पार्षद विमल जम्मड़, दीपक आदि ने नगर परिषद के खिलाफ प्रदर्शन किया।
कोडमदेसर चळकोई भैरव मंदिर के पास फैली गंदगी से परेशान होकर लोगों ने नगरपरिषद के खिलाफ किया प्रदर्शन










