विप्र फाऊंडेशन युवा प्रकोष्ठ सरदारशहर के राजपूरोहित नगर अध्यक्ष और सेवदा देहात अध्यक्ष मनोनीत 

सरदारशहर एक्सप्रेस। विप्र फाउंडेशन के प्रदेशाध्यक्ष सुनील मिश्रा के आदेशानुसार प्रदेश संगठन महामंत्री दिनेश ओझा, प्रदेश महामंत्री भरत शर्मा के निर्देशानुसार चूरू जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा ने चुरू जिले की सभी तहसीलों के युवा अध्यक्ष की नियुक्ति के अंतर्गत सामाजिक कार्यकर्ता नरेंद्र सिंह राजपुरोहित को सरदारशहर नगर अध्यक्ष एवं मांगीलाल सेवदा को देहात अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस नियुक्ति पर विप्र फाउंडेशन प्रदेश उपाध्यक्ष मधुसूदन राजपुरोहित, प्रदेश सचिव श्याम लाल जोशी, नारायण चन्द नाथोलिया, कमल पुजारी, श्याम सुंदर धर्ड़, नारायण लाटा, अशोक पारीक, भरत गौड़, पवन चोटिया,राजकुमार गौड़, मदन मिश्र, प्रमोद राजपुरोहित, सचिन शर्मा, ललित राजपुरोहित, वरूण शर्मा, पंडित कैलाश चोमाल, नरपतिचंद्र पारीक, विनोद पारीक, शिव शंकर शर्मा, बाबूलाल नाई, Dr राजू मोदी, ओमप्रकाश जागरवाल, भगवत सिंह, श्याम सुन्दर, शिव सिंह सवाई बड़ी, गिरधारी राजपुरोहित, सुनील जागरवाल, बुलाकी शर्मा, प्रवीण भोजक, लोकेश पारीक, राजेन्द्र तिवाड़ी, पवन शर्मा, एडवोकेट अश्वनी शर्मा, प्रशांत पारीक, मुरली बोचीवाल, जगदीश जोशी,एडवोकेट नितेश भोजक,राधेश्याम शर्मा ,गजानंद शर्मा,गौरीशंकर पारीक, गोवर्धन सेवदा, यश धर्ड , महेंद्र सारण सहीत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने राजपुरोहित और सेवदा को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपुरोहित ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी दी है, उसका पूर्ण ईमानदारी से निर्वहन करूंगा और विप्र समाज की प्रगति हेतु सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जायेगा।

Contact for Ads - Sardarshahar Express