पंचायत समिति सरदारशहर में राजेन्द्र राठौड़ नें किया 81 लाख की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण

सरदारशहर एक्सप्रेस 9 दिसंबर 2025/ मनीष पांडिया। विधानसभा क्षेत्र की पंचायत समिति परिसर में प्रधान निर्मला राजपुरोहित नें 81 लाख के विभिन्न विकास कार्य करवाए है, जिनमें मुख्यतः परिसर में 20 लाख की लागत से पार्क व 2 ट्यूबवेल निर्माण, 28 लाख की लागत से सभागार हॉल, 15 लाख की लागत से 3 कमरों का निर्माण, 3 लाख की लागत से शुलभ काम्प्लेक्स, 15 लाख की लागत से इंटरलोक निर्माण जैसे विकास कार्य शामिल है। प्रधान राजपुरोहित द्वारा करवाए गए विभिन्न विकास कार्यों का विधिकरवाए गए विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत लोकार्पण पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, चूरू विधायक हरलाल सारण, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मधुसूदन राजपुरोहित, नगरपरिषद सभापति राजकरण चौधरी, पूर्व प्रधान भैरोसिंह राजपुरोहित, डेयरी चेयरमैन लालचंद मूंड, भूमि विकास बैंक चेयरमैन ईश्वर डूडी, जिप सदस्य गिरधारीलाल पारीक, सरपंच राजेन्द्र सिंह छाजूसर सहित भाजपा नेताओं और जनप्रतिनिधियों नें किया।लोकार्पण करने पहुँचे भाजपा नेताओं का कार्यक्रम में पहुंचने पर बैंड-बाजे बजाकर पुष्प वर्षा की और पधारे हुए सभी अतिथियों का साफा व माला पहनाकर अभिनंदन किया। इस अवसर पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष राठौड़ नें कहा की प्रधान प्रतिनिधि मधुसूदन राजपुरोहित की प्रसंशा करते हुए कहा की गाँवो में मुझे कुछ लोग मिले थे तों कह रहें थे कि आगे आगे प्रधान जी का काफिला चल रहा है और पीछे शिलापटों से भरी गाड़ी चलती है, 41 करोड़ के लोकार्पण एक साथ कर पंचायत समिति में एक नया आयाम स्थापित किया। साथ ही राठौड़ ने मधुसूदन राजपुरोहित को 5 वर्ष के स्वर्णिम कार्यकाल की बधाई भी दी। चूरू विधायक हरलाल सारण नें कहा की भजनलाल सरकार किसानों के हित में समर्पित है और किसानों से जुड़ी सभी समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रयासरत है। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष मधुसूदन राजपुरोहित नें कहा की पांच वर्ष पहले जो आप लोगों ने हमें प्रधान की जिम्मेदारी दी थी उसकी ईमानदारी से निर्वहन किया और गरीब को गणेश मानकर क्षेत्र में करोड़ों के विकास कार्य करवाए। साथ ही राजपुरोहित नें कार्यक्रम में पधारे समस्त अतिथियों का आभार भी जताया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान सत्यनारायण सारण, दुर्गा मेघवाल, पस सदस्य रामनिवास पारीक, गिरधारीलाल स्वामी, हिरालाल बैनीवाल, दशरथ सिंह राठौड़,एड. श्योकरण पोटलिया, मंडल अध्यक्ष मुकेश भामा, राजवीर सिंह राठौड़, दीपक शर्मा, इंद्रसिंह आसासर, भाजयुमो नगर महामंत्री गुरू धानका, एलडी दानोदिया, जाकिर खोखर, संजय सुथार, सुनील मिश्रा, नरेन्द्र सिंह राजपुरोहित निरंजन धानका, भरत शर्मा, श्रीराम प्रजापत, सतपाल मेघवाल सहित सेंकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहें।

Contact for Ads - Sardarshahar Express