सरदारशहर एक्सप्रेस 23 दिसंबर 2025/ मनीष पांडिया। भजनलाल सरकार के सुशासन के दो वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में सरदारशहर विधानसभा क्षेत्र के गाँव सवाई बड़ी में विकास रथ का स्वागत किया गया। इस डिजिटल रथ के माध्यम से भाजपा की जन कल्याणकारी योजनाओं को एलईडी स्क्रीन पर प्रदर्शित कर आम जनता को जानकारी दी गई। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी आमजन तक पहुंचाई।
विकास रथ यात्रा का उद्देश्य सुशासन, विकास और जनसेवा के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना था। विकास रथ की यात्रा घड़सीसर, राजासर बीकान, मीतासर, सवाई बड़ी, बंधनाऊ उत्तरादा जैसे गांवों से गुजरी। इन सभी स्थानों पर ग्रामीणों ने रथ का गर्मजोशी से स्वागत किया। सवाई बड़ी स्थित संस्कृत विद्यालय के सामने विकास रथ का भव्य स्वागत-सत्कार किया गया।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा, पूर्व प्रधान भैरोसिंह शेखावत, नगर मंडल अध्यक्ष मुकेश भामा, भाजपा देहात उपाध्यक्ष सुरेंद्र जांगिड़ पाबूसर, पूर्व युवा मोर्चा मंत्री मोहन सिंह राजपूत, भाजयुमो नगर महामंत्री गुरू धानका, योगेंद्र शेखावत एडीओ, जेठूसिंह, नोपाराम, रामचंद्र, तेजपाल, हनुमान मेघवाल, पूर्व सरपंच लक्ष्मण, सहीराम मेघवाल सहित महिलाएं और भाजपा कार्यकर्त्ता उपस्थित रहें।
सवाई बड़ी में भाजपा के विकास रथ का स्वागत, राजस्थान सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को एलईडी स्क्रीन पर दिखाया










