समग्र शिक्षा चूरू के तत्वावधान में गणित-विज्ञान विषय पर आधारित तीन दिवसीय स्टेम शिक्षक-प्रशिक्षण का आयोजन

सरदारशहर एक्सप्रेस 15 जनवरी 2026/ मनीष पांडिया। समग्र शिक्षा चूरू के तत्वावधान में गणित-विज्ञान विषय पर आधारित तीन दिवसीय स्टेम शिक्षक-प्रशिक्षण का आयोजन डीपीईपी प्रशिक्षण स्थल पर 15 जनवरी से शुभारंभ किया गया किया गया।कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष सीबीईओ श्री मान् सुभाष सोनगरा, एसीबीईओ बाबुलालशर्मा द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। KRP चैतन गौड़ ने संभागियों के समक्ष तीन दिवसीय प्रशिक्षण रुपरेखा प्रस्तुत की, तत्पश्चात सीबीईओ सुभाष सोनगरा ने शिक्षक संभागियों को बताया कि हमें विद्यार्थियों को उत्तर याद करने की बजाय समस्या समाधान खोजने की समझ विकसित करने पर विशेष प्रयास करना चाहिए,साथ ही में उन्होंने बताया विद्यार्थियों की क्षमता के अनुसार रुचिकर शिक्षण विधियां का चयन करना चाहिए जिस विद्यार्थी के अध्ययन को सुगम किया जा सके, एवं संभागियों को बड़ी तन्मयता के साथ प्रशिक्षण लेने की अपेक्षा व्यक्त की। इसी प्रकार एसीबीईओ बाबूलाल शर्मा ने वृत की परिधि एवं क्षेत्रफल को विद्यार्थियों को सरल तरीके से कैसे सीखना चाहिए इस पर उदाहरण द्वारा प्रकाश डाला एवं संभागियों से कहा कि इस प्रकार की रुचिकर शिक्षण विधियां हमें अध्ययन के दौरान अपनानी चाहिए। दक्ष प्रशिक्षक के रूप में सुनील सैनी, दिनेश महर्षि,संजीव, ताराचन्द शर्मा, मनीष दर्जी, चेतन गौड आदि के द्वारा तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। व्यवस्थापक के रूप में पवन ओझा, मनोज नाई,सुरेश शर्मा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन चेतन गौड़ द्वारा किया गया

Contact for Ads - Sardarshahar Express