प्रजापति युवा विकास सेवा समिति द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन, 180 यूनिट रक्त संग्रहित

सरदारशहर एक्सप्रेस 8 फरवरी 2026/ मनीष पांडिया। प्रजापति युवा विकास सेवा समिति द्वारा स्वर्गीय खेताराम जी, उनकी पत्नी स्वर्गीय कला देवी एवं पुत्र स्वर्गीय संजय होदकासिया की पावन स्मृति में गणेश होदकासिया परिवार के आर्थिक सौजन्य से विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एएसआई गोरूराम जी, गणेश होदकासिया, प्रजापति समाज संरक्षक बुधराम मारोठिया, समिति अध्यक्ष योगेश्वर किरोड़ीवाल, मंत्री दौलतराम प्रजापत, प्रजापति युवा समाज संरक्षक एवं पार्षद सुशील सिरस्वा, हरि सिरस्वा, संयोजक विनोद सिरस्वा, मंत्री पंकज होदकासिया, मीडिया प्रभारी पंकज सिरसवा, डॉ. पूनम चंद भाटी तथा गणेश दास स्वामी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर स्थानीय विधायक अनिल शर्मा, पूर्व सभापति राजकरण चौधरी, पंचायत समिति प्रधान प्रतिनिधि मधुसूदन राजपुरोहित,पार्षदगण सहित समाज के बुजुर्ग एवं युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। शिविर में युवा समिति संरक्षक हरीश सुवता, उपाध्यक्ष कालूराम लुहाणीवाल, महावीर किरोड़ीवाल, श्रवण भोडीवाल, पार्षद ईश्वरलाल नेहरा, गंगाधर मारोठिया, दीपचंद होदकासिया, हुकमाराम प्रजापत, बाबूलाल होदकासिया, श्रीराम प्रजापत, मुकेश आसिवाल, संदीप दादरवाल, नंदलाल दादरवाल, बुधमल प्रजापत सहित अनेक समाजबंधु मौजूद रहे। रक्तदान शिविर में कुल 180 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जिसमें 5 महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक रक्तदान कर समाज को प्रेरणा दी।

समिति पदाधिकारियों ने बताया कि रक्तदान महादान है और इस प्रकार के आयोजन से जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में सहायता मिलती है। कार्यक्रम का समापन आभार ज्ञापन के साथ हुआ।
Contact for Ads - Sardarshahar Express