सरदारशहर एक्सप्रेस 8 फरवरी 2026/ मनीष पांडिया। रविवार को महाराणा प्रताप बस्ती में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें बाड़ी बास,बहादुर सिंह कॉलोनी, गणेश कॉलोनी, सूर्य मंदिर कॉलोनी पांडिया वेल,बोदिया मंदिर,झालरिया कुआं मौहल्ले के निवासियों ने भारी संख्या में विराट हिन्दू सम्मेलन में भाग लिया। इस सम्मेलन में भव्य कलश यात्रा सहित राम दरबार शोभायात्रा का भी आयोजन किया जिसमें बड़ी संख्या में मातृशक्ति व गणमान्य जनों ने सूर्य मंदिर से होते हुए ध्वज समूह के साथ टंकी बालाजी मन्दिर तक भाग लिया,विराट शोभा यात्रा टंकी बालाजी मंदिर सोहन लाल भत्तूदेवी मालू सर्व प्रयोजन स्थल पहुंची जहां पुष्पवर्षा व तिलकार्चन द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।यहां पर जन समूह द्वारा सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।
सम्मेलन कीअध्यक्षता श्री मान लक्ष्मण सिंह राठौड़, सचिव श्रीमान रवि जी अग्रवाल संयोजक श्रीमान अवधेश गौड की,इस अवसर सन्त श्री सुखदेव दास जी महाराज हनुमान धौरा कालू बीकानेर का पावन सानिध्य प्रवचन प्राप्त हुआ जिसमें महाराज श्री ने कहा कि परहित है जिसके मन माही। उसको कछु दुर्लभ नाहि।।
परहित अर्थात सेवा का भाव जिसके अंदर है उसे सब सुलभ है,अतः जनकल्याण की भावना को सर्वोपरि रखना चाहिए इस अवसर पर डॉक्टर बनवारी लाल शर्मा बौद्धिक प्रमुख ने पंच परिवर्तन पर प्रकाश डाला एवं उन्होंने कहा समाज को एकजुट रखना महती आवश्यकता है। आयोजन समिति द्वारा इस अवसर पर मंचस्थ अतिथियों के कर कमलों द्वारा मोहल्ले के सभी मंदिर के पुजारीयों,सफाई कर्मियों, गौ रक्षक,जीव रक्षक दल का सम्मान किया गया। इस सम्मेलन में राधा बनो प्रतियोगिता में भाग लेने वाली बालिकाओं का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम का समापन श्री राम स्तुति द्वारा किया गया।
विराट हिंदू सम्मेलन के सफल आयोजन में समिति सदस्य राकेश मोहन इंदौरिया,संदीप शर्मा,तुलसीदास,राकेश सोनगरा,कृष्ण पाराशर,सुरेश सैनी,लक्ष्मीनारायण पारीक,धन्ने सिंह,राजूराम,राकेश सांकृत्यं, विकास प्रजापत,नरेंद्रसिंह कानोत, नरेश प्रजापत,राहुल अग्रवाल हरीश राजपुरोहित,संदीप प्रजापत मनोज प्रजापत सौरभ जोहिया,विक्रम जोशी, हेमंत रजलीवाल, लोकेश पींगोलिया,नवीन जांगिड़,सुरेन्द्र बुद्धि प्रकाश स्वामी, पंकज पाराशर की पन्द्रहदिन मेहनत रही जिसमें घर-घर जाकर पीले चावल व पंपलेट बांटकर इस सम्मेलन के लिए आमंत्रण दिया गया। कार्यक्रम का संचालन संपत जांगिड़ द्वारा किया गया।
सामाजिक समरसता का विहंगम दृश्य विराट हिंदू सम्मेलन महाराणा प्रताप बस्ती










