टांटिया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सरदारशहर की कक्षा 12 कला वर्ग एवं विज्ञान वर्ग में 80% से अधिक अंक प्राप्त करने वाली बालिकाओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया

सरदारशहर एक्सप्रेस न्यूज। पीएम श्री विद्यालय श्री गिरधारी लाल शिवनारायण टांटिया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सरदारशहर की कक्षा 12 कला वर्ग एवं विज्ञान वर्ग में 80% से अधिक अंक प्राप्त करने वाली बालिकाओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। विज्ञान वर्ग में अनीता पुत्री श्री मुन्नीलाल 95.80% अंक, वंदना सैनी पुत्री श्री मुन्नालाल सैनी 95.20% अंक, मोनिका पुत्री श्री हरि प्रसाद ने 95.20%, कला वर्ग में पलक सैनी पुत्री श्री अशोक सैनी 94.20% अंक, चंचल गढ़वाल पुत्र श्री महेंद्र कुमार 94% अंक एवं चेतना नायक पुत्री श्री कालूराम 93.60%अंक सहित 29 प्रतिभाओं को माला पहना कर ,मिठाई खिला कर सम्मानित किया गया । उपप्रधानाचार्य कंचन स्वामी ने बताया कि विज्ञान वर्ग में कुल 27 बालिका प्रविष्ट हुई जिसमें से 23 बालिकाएं प्रथम श्रेणी एवं 4 बालिकाएं द्वितीय श्रेणी से तथा कला वर्ग में 136 बालिकाएं प्रविष्ट हुई जिनमें से 90 बालिकाएँ प्रथम श्रेणी, 43 बालिकाएं द्वितीय श्रेणी से उतीर्ण हुई है । उन्होंने विज्ञान एवं कला वर्ग का परीक्षा परिणाम 100% रहने को बड़ी उपलब्धि बताया । प्रधानाचार्य गिरीश कुमार लाटा ने बालिकाओं की कड़ी मेहनत एवं स्टाफ के परिश्रम को इस सफलता का श्रेय देते हुए बताया कि 49 बेटियों का गार्गी पुरस्कार के लिए चयन होना यह सिद्ध किया कि विद्यालय में किस प्रकार का गुणवत्तापूर्वक शिक्षण करवाया जाता है । समारोह में उपप्राचार्य विजय पारीक, पूर्णिमा गौड़ ,किरण जांगीड़ ,रेणु चौधरी ,प्राध्यापक प्रेमलता चौहान ,रमेश सैनी ,सोनू गुर्जर ,रेणु शर्मा ,विकास पारीक ,कृष्ण गोपाल शर्मा ,प्राची राठौड़ ,प्रशासनिक अधिकारी इन्द्रचंद चिरनिया ,कार्यलय सहायक नन्दलाल पारीक ,उर्मिला धरेंद्र ,राकेश वर्मा ,रुक्मणी देवी सहित बड़ी संख्या में स्टॉफ सदस्य व अभिभावक उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन राकेश सांकृत्य ने किया।

Contact for Ads - Sardarshahar Express