वीर अर्जुन बस्ती की अयोध्या से आए पूजित अक्षत लेकर शहर में भव्य अक्षत कलश यात्रा निकाली गई

सरदारशहर एक्सप्रेस। आज वीर अर्जुन बस्ती की अयोध्या से आए पूजित अक्षत लेकर शहर में भव्य अक्षत कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में 108 कलश लेकर यात्रा निकाली गई। भूतनाथ अमरनाथ मठ के महंत सुमारनाथ की अगुवाई में संकट मोचन हनुमान मंदिर से यात्रा बहुत ही उत्साहपूर्वक बस्ती की मुख्य मार्ग से होते हुए शहर के राम मंदिर पहुंची। माता बहनों और श्रद्धालु ने राम नाम का जयघोष करते हुए भक्तिभाव से राम मंदिर पहुंचे। कल से बस्ती में अक्षत वितरण का कार्य प्रारंभ किया जाएगा।

Contact for Ads - Sardarshahar Express