सरदारशहर से मनीष पांडिया की रिपोर्ट। आदर्श महाविद्यालय सरदारशहर (चूरू) में साहित्यिक प्रतियोगिता के चतुर्थ दिवस पर राजस्थानी लोक संस्कृति के संरक्षण एवं लुप्त होती पारंपरिक कला को संजोने के उद्देश्य से मांडना प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. मनीषा वर्मा ने की। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए राजस्थानी संस्कृति एवं पारंपरिक लोककलाओं के महत्व पर प्रकाश डाला तथा इस विरासत को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में श्री मुकेश सुथार, श्रीमती सुमन चौहान एवं श्री वेद प्रकाश बरोड़ शामिल रहे।
निर्णायकों ने प्रतिभागियों की कलात्मकता, स्वच्छता और बारीकी के आधार पर विजेताओं का चयन किया। प्रतियोगिता में पूनम नेहरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान काजल एवं चंचल ने संयुक्त रूप से हासिल किया, जबकि तृतीय स्थान प्रिया शर्मा को मिला। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक श्री महेश छींपा, श्री लोकेश सेन, आशीष पारीक, सुश्री उमा भारती जांगिड़ सहित समस्त प्रशिक्षणार्थियों की सक्रिय सहभागिता एवं उपस्थिति रही। कार्यक्रम उत्साह और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर रहा।
आदर्श महाविद्यालय सरदारशहर में मांडना प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, पूनम नेहरा रहीं प्रथम










