सरदारशहर एक्सप्रेस। श्री डूंगरगढ़ तहसील के गांव लिखमादेसर में 9 अप्रैल से 17 अप्रैल 2026 तक भव्य श्री राम कथा का आयोजन किया जाएगा। यह धार्मिक आयोजन राजस्थान ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष पूनमचंद तिवाड़ी द्वारा अपने पूज्य स्व. पिता मालूराम, स्व. माता रामप्यारी देवी एवं स्व. अग्रज रामप्रसाद तिवाड़ी की पुण्य स्मृति में रखा गया है। आयोजकों के अनुसार कथा का वाचन श्रीमद् दंडी स्वामी शिवेन्द्राश्रम जी महाराज (क्रांतिकार) के मुखारविंद से होगा। कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 1:15 बजे से सायं 5:15 बजे तक रहेगा। कथा का आयोजन श्री गुरु हंसोजी धाम, लिखमादेसर में किया जाएगा, जहां श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचकर धर्मलाभ प्राप्त करेंगे।
कार्यक्रम की शुरुआत 9 अप्रैल गुरुवार को प्रातः 8:15 बजे कलश यात्रा के साथ होगी। यह कलश यात्रा हंसोजी मंदिर बाबा से शुरू होकर श्री ठाकुर जी मंदिर होते हुए कथा स्थल तक पहुंचेगी। इस धार्मिक आयोजन का आयोजन पूनमचंद रामनिवास तिवाड़ी (पारीक) परिवार एवं श्री राम कथा आयोजन समिति तथा समस्त ग्रामवासी लिखमादेसर द्वारा किया जा रहा है।आयोजकों ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर श्री राम कथा का श्रवण कर पुण्य लाभ लेने का आग्रह किया है।
लिखमादेसर में 9 से 17 अप्रैल तक होगी भव्य श्री राम कथा, 9 अप्रैल को निकलेगी कलश यात्रा











