सरदारशहर एक्सप्रेस न्यूज। रोटरी क्लब सरदारशहर व रिमी डेंटल हब के संयुक्त तत्वाधान में रिमी डेंटल हब के 12वा स्थापना दिवस पर विशाल निशुल्क दंत परामर्श एवं जांच शिविर का आयोजन किया गया शिविर में प्रत्येक रोगी को दवाइया भी निः शुल्क उपलब्ध करवाई गई । शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि अनिल माहेश्वरी पुलिस उपधीक्षक सरदारशहर वृत,रोटरी क्लब अध्यक्ष डॉ. किशोरसिंह राठौड़ रोटेरियन डॉ. अनिल भाकर ने फीता काटकर किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस उपाधीक्षक अनिल माहेश्वरी ने रोटरी क्लब के सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि “नर सेवा ही नारायण सेवा है”। जो लोग जरूरतमंदों की सेवा सहायता करते हैं, वे सच्चे समाजसेवी हैं। अपने लिए तो सभी जीते हैं, जो दूसरों की मदद के लिए आगे आते हैं वे सच्चे मानव होते । क्लब सचिव देवकी नंदन ढाढरिया ने बताया की निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर में डॉ. अनिल भाकर डॉ. ईमरती सिहाग डॉ. अभिषेक ,डाक्टर प्रकाम्य एवं समीर खान, शाहिद खोखर, कोमल, तनु सुथार ,लालचंद ने अपनी सेवाएं प्रदान की तथा लगभग 150 रोगियों का उपचार जिसमे से 95आरसीटी के लिए रजिस्ट्रेशन व दंत कैप लगाई , चार रोगियों को पूर्णतया बत्तीसी लगाई गई। कार्यक्रम में रोटेरियन राजकुमार तिवारी ,विकास लखोटिया, राजकुमार खटोड़, सौरभ जैसनसरिया ,विशाल चांडक, मनोज व्यास, संजय कंदोई ,महेश करनानी, सौरभ रातुसरिया डॉ. अशोक गुप्ता , दिनदयाल भोजक , विश्वेंद्र सिंह राठौड़,हेमंत जैसनसरिया,विरेंद्र सिंह राठौड़,नवनीत जैसनसरिया,अंजनी भाट,मुन्ना लाल राव ने भाग लिया । कार्यक्रम के संयोजक रोटेरियन श्याम सुंदर तोषनीवाल रहे।
रिमी डेंटल हब के 12वे स्थापना दिवस पर विशाल निशुल्क दंत परामर्श एवं जांच शिविर का हुआ आयोजन









