सरदारशहर के बंधनाऊ दिखनादा में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग

सरदारशहर एक्सप्रेस 4 दिसंबर 2025। क्षेत्र के गांव बधनाऊ दिखनादा में बुधवार देर रात एक किसान की ढाणी में अचानक शॉर्ट सर्किट से भीषण आग भड़क उठी, आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में पूरी ढाणी को अपनी चपेट में ले लिया और लाखों का सामान जलकर राख हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही गांव की बिजली सप्लाई तुरंत बंद करवाई गई, लेकिन तब तक आग काफी फैल चुकी थी। सूचना पर ग्रामीण लोग मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, रात करीब 9 बजे किसान नंदाराम तरड़ के खेत में बनी ढाणी में अचानक बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट हुआ और देखते ही देखते आग फैल गई। आगजनी में किसान को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है। ढाणी में रखे 60 हजार रुपए नकद, लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषण, ग्वार, गेहूं सहित घर का जरूरी सामान जलकर राख हो गया, ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित किसान को तत्काल आर्थिक सहायता एवं उचित मुआवज़ा देने की मांग की है। आगजनी की घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा।

Contact for Ads - Sardarshahar Express