पुलासर में 8 मार्च को होगा विशाल हिंदू सम्मेलन, ब्राह्मणी माता मंदिर में हुई आयोजन समिति की बैठक

सरदारशहर एक्सप्रेस 23 फरवरी 2026/ पुलासर। गांव पुलासर में आगामी 8 मार्च, कृष्ण पक्ष पंचमी को आयोजित होने वाले विशाल हिंदू सम्मेलन “मंडल पुलासर” को लेकर तैयारी तेज हो गई है। इसी क्रम में बैठक का आयोजन ब्राह्मणी माता मंदिर में किया गया, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा तय कर कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों की घोषणा की गई। अध्यक्ष पद पर आनन्दं पाण्डिया, उपाध्यक्ष आशीष पारीक, सचिव हरि पाण्डिया, संयोजक पवन पारीक, प्रचार प्रमुख ललित पारीक, कोष प्रमुख गणैश पारीक तथा कलश यात्रा प्रभारी श्यामसुन्दर को जिम्मेदारी सौंपी गई। सम्मेलन के अंतर्गत प्रमुख कार्यक्रमों में भव्य कलश यात्रा, संत सानिध्य, मनमोहक झांकियां, भव्य शोभा यात्रा एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का समय प्रातः 9:30 बजे से निर्धारित किया गया है। आयोजन स्थल दादोजी महाराज मंदिर से प्रारंभ होकर प्रधान गुवाड़ तक रहेगा। बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। इनमें बंजरगलाल पाण्डिया, पवन पारीक, सत्यनारायण पारीक, हरलाल पारीक, गजानंद पारीक, हरि, आनन्दं ऊचावा, गणेश, आशिष, किसन बोहरा, ललित पारीक, पवन गौड़, मनमोहन जोशी और श्यामसुंदर सहित अनेक ग्रामीण शामिल रहे। ग्रामवासियों ने सम्मेलन को सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

Contact for Ads - Sardarshahar Express