सरदारशहर एक्सप्रेस 5 दिसंबर 2025। कंदोई बगीची में 21 से 29 दिसंबर तक आयोजित होने वाली नवदिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा की तैयारियों को लेकर शोभाकांत स्वामी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में कथा आयोजन से जुड़े सभी व्यवस्थात्मक बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा कर विभिन्न समितियों का गठन किया गया तथा जिम्मेदारियां सौंपी गईं। कथा का आयोजन परसराम भंवरलाल कंदोई परिवार द्वारा किया जाएगा, जिसमें प्रख्यात कथावाचक पंडित बालकृष्ण कौशिक संगीतमय कथा वाचन करेंगे। आयोजन को भव्य बनाने के उद्देश्य से व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
निर्णय अनुसार 21 दिसंबर को सुबह 9:15 बजे राजवाला कुएं से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें 500 से अधिक महिलाएं सिर पर कलश धारण कर शामिल होंगी। यात्रा में आकर्षण का केंद्र विविध धार्मिक झांकियां, ऊंट-घोड़े, बैंड-बाजा, डीजे तथा ऋषिकुल के ब्रह्मचारी बटुक रहेंगे, जो यात्रा को और अधिक भव्यता प्रदान करेंगे।
बैठक में कंदोई परिवार के सदस्यों सहित अनेक प्रबुद्धजन, सामाजिक कार्यकर्ता और श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने कथा आयोजन को सफल एवं सुव्यवस्थित बनाने का संकल्प लिया।










