लिखमादेसर में आयोजित होने वाली रामकथा को लेकर सरदारशहर में हुई बैठक, तैयारियों ने पकड़ा जोर

आयोजक – राजस्थान ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष पूनमचंद तिवाड़ी

सरदारशहर एक्सप्रेस / मनीष पांडिया। सरदारशहर में इन दिनों धर्म की बयार कुछ इस कदर बह रही है कि हर ओर “जय श्रीराम” के जयघोष गूंज रहे हैं। आगामी 9 अप्रैल 2026 से 17 अप्रैल तक गांव लिखमादेसर में होने वाली भव्य श्री रामकथा को लेकर रविवार को मंगल मूर्ति हनुमान मंदिर में आयोजित बैठक एक साधारण बैठक नहीं, बल्कि आस्था का महाकुंभ बन गई। मंगल मूर्ति हनुमान मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से खचाखच भर गया। हर चेहरे पर उत्साह, हर जुबान पर राम नाम और हर दिल में भक्ति का जज्बा साफ झलक रहा था। ऐसा लग रहा था मानो पूरा क्षेत्र राममय हो चुका हो। बैठक के दौरान आयोजन को ऐतिहासिक बनाने की ठानी गई। मंच सज्जा से लेकर हाईटेक लाइटिंग, विशाल प्रसाद व्यवस्था, ठंडे पानी की सेवा और ट्रैफिक कंट्रोल तक—हर छोटी-बड़ी तैयारी को लेकर गहन मंथन हुआ। आयोजकों का साफ कहना था कि इस बार की रामकथा क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करेगी। राजस्थान ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष पूनमचन्द तिवाड़ी ने जोशीले अंदाज में कहा कि रामकथा सिर्फ कथा नहीं, बल्कि समाज को संस्कार और एकता का संदेश देने वाला आंदोलन है। उन्होंने लोगों से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि “यह आयोजन इतिहास रचेगा।”

बस सेवा से भी दिखेगा दम

रामभक्तों की सुविधा के लिए खास इंतजाम किए गए हैं।  सरदारशहर के गौशाला बास, धोलिया कुआं और टांटिया कुआं से बसें रवाना होंगी, जो श्री रामकथा प्रांगण लिखमादेसर श्रद्धालुओं को लेकर जाएंगी। साफ है, इस बार की रामकथा सिर्फ एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए आस्था, उत्साह और एकता का महाउत्सव बनने जा रही है।

इस अवसर पर आयोजक पूनमचंद तिवाड़ी, शंभुदयाल पारीक, महावीर माली, तेजपाल चौधरी,शुभ स्वामी, दुर्गाराम पारीक, राजेश पारीक,मानक चन्द भाटी,शंकर सिंधी,गिरधारीलाल पारीक, रणजीत डागा,मांगीलाल पारीक, सुरेश तिवाड़ी,जगदीश पारीक,हुलासमल व्यास,सत्यनारायण पारीक, श्रीनिवास पारीक,बजरंगलाल पारीक, चंपालाल सोनी,मुरलीधर गौड़,ओमप्रकाश पारीक, रामप्रसाद बोहरा, सुरेश शर्मा, सुभाष,शिवकांत पारीक, भंवरलाल पारीक, सुनील मिश्रा, महावीर प्रजापत, रामप्रसाद,शिवरतन पांडिया,गोपीराम पांडिया, हरिभक्त पांडिया,प्रकाश माली, प्रकाश नाई, मांगीलाल जोशी, रावतमल जांगिड़, नवीन पारीक, गजानंद पारीक आदि उपस्थित रहे। 

Contact for Ads - Sardarshahar Express