सरदारशहर एक्सप्रेस 18 दिसंबर 2025/ मनीष पांडिया। शहरी समस्या समाधान शिविर में वार्ड नंबर 10 के पार्षद लालबहादुर सेवदा ने नगरपरिषद आयुक्त को अपने वार्ड कीविभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिया है। जिनमें मुख्य समस्याएं मोचीवाड़ा सड़क, दायमा पीसीओं सड़क, भगवती एक्वा की सड़क, रतनलाल जी सोनी की गली व हिरालाल जी सोनी की गली व वार्ड में अन्य टुटी सड़कों को बनवाने अथवा मरम्मत करवाने तथा क्रॉस पर जाली लगवाने, गिनाणी डैम के टुटे हुए गेट को सही करवाने, टुटे चैम्बर पर जाली लगवाने, मुख्य गिनाणी के नालों के साथ साथ पास कि गलियों के नालों कि सफाई करवाने गोड़ सभा रोड़ पर अनावश्यक पड़े पाईपों व कचरे को हटवाने सहित वार्ड में समय निर्धारित कर कचरा उठवाने कि उचित व्यवस्था करवाने से लेकर विभिन्न समस्याओं के लिये ज्ञापन दिया गया।

वार्ड कि विभिन्न समस्याओं को लेकर आयुक्त को दिया ज्ञापन










