अनुसूचित जाति-जनजाति समाज और बाबा साहेब अम्बेडकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले के खिलाफ़ सौंपा ज्ञापन 

सरदारशहर एक्सप्रेस 31 दिसंबर 2025/ मनीष पांडिया। आजकल सोशल मीडिया पर किसी महापुरुष या समाज विशेष पर गलत टिप्पणी करना आम बात हो गई है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जिसमें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रतनगढ़ तहसील के जांदवा गांव के करतार सिंह नामक व्यक्ति नें वीडियो बनाकर अनुसूचित जाति-जनजाति समाज और संविधान निर्माता बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर को जातिसूचक गालियां निकाली और बाबासाहेब के लिए अपमानजनक बातें कहीं। वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सरदारशहर के अनुसूचित जाति-जनजाति समाज में कड़ा रोष देखा गया। समाज के लोगों नें मिलकर बुधवार को थानाधिकारी मदनलाल बिश्नोई को ज्ञापन सौंपकर ऐसे असमाजिक तत्व पर कठोर से कठोर कारवाही करने की मांग की। इस अवसर ओमकार बाली, गुरू धानका, सतपाल मेघवाल, भानुप्रकाश दानोदिया, बाबूलाल मेघवाल साजनसर, सुनील चांदेल, अनिल चिरानिया, मुकेश मेघवाल, अरविन्द लावा, सुजीत मूनपुरिया, उम्मेद मेघवाल, संदीप नायक, हेतराम बरोड़ सहित कई लोग उपस्थित रहें।

Contact for Ads - Sardarshahar Express