सरदारशहर एक्सप्रेस 22 दिसंबर 2025/ मनीष पांडिया। नगर में आयोजित श्रीराम कथा के द्वितीय दिवस कथा स्थल श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर रहा। कथा वाचक ने श्रीराम जन्म प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन करते हुए मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों, सत्य, धर्म और कर्तव्य पालन पर विस्तार से प्रकाश डाला। जैसे ही राम जन्म का प्रसंग आया, पूरा पंडाल “जय श्रीराम” के उद्घोष से गूंज उठा और श्रद्धालु भक्ति भाव में झूम उठे।
कथावाचक आचार्य पं बालकृष्ण कौशिक ने कहा कि श्रीराम केवल एक चरित्र नहीं, बल्कि जीवन जीने की संपूर्ण पद्धति हैं। उनके आदर्श आज भी समाज को दिशा दिखाते हैं। माता कौशल्या के आनंद, अयोध्या में उल्लास और देवताओं के जयघोष का सजीव चित्रण सुनकर श्रोता भावविभोर हो गए।
द्वितीय दिवस की कथा में भजनों और संगीतमय प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। आयोजन समिति की ओर से व्यवस्थाएं सराहनीय रहीं तथा आखिर में आरती व प्रसाद वितरण किया गया। आयोजकों ने अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आगामी कथा प्रसंगों का श्रवण करने का आह्वान किया।
कथा में नरेश कंदोई, नीरज कंदोई, हनुमान कंदोई, गौरीशंकर कंदोई, शिवरतन कदोंई, बनवारी लाल जांगीड़, मनोज भालेरी वाला, बाबू शिवरतन कंदोई, पवन पोद्दार, रवि अग्रवाल बांय वाले, संजय कंदोई,विनोद उड़सरिया , राकेश पंसारी, महेश पंसारी, भरत गौड़, संदीप कंदोई,गोरी शंकर कंदोई, ललित जैसनसरिया, अजीत कंदोई, रौनक कंदोई, सोहनलाल पारीक, संतोष सर्राफ, मुखराम नाथोलिया, जितेंद्र स्वामी, रतनलाल भोजक, दयानंद कंदोई, तेजकरण चौधरी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।











