श्रीराम कथा के पंचम दिवस पर श्रद्धा-भक्ति का अनुपम संगम

सरदारशहर एक्सप्रेस 25 दिसंबर 2025/ मनीष पांडिया। कंदोई परिवार की ओर से आयोजित श्रीराम कथा के पंचम दिवस पर कथा स्थल श्रद्धा और भक्ति से सराबोर नजर आया। कथावाचक आचार्य पं. बालकृष्ण कौशिक ने विभिन्न प्रसंगों का अत्यंत भावपूर्ण एवं प्रेरणादायी वर्णन करते हुए श्रोताओं को भक्ति रस में डुबो दिया।कथा के दौरान आचार्य कौशिक ने कहा कि गौवंश की सेवा, जरूरतमंदों की सहायता तथा बुजुर्गों का आदर-सम्मान ही गृहस्थ जीवन का सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने श्रीराम के आदर्शों के माध्यम से मानव जीवन में करुणा, सेवा और संस्कारों के महत्व को रेखांकित किया।पंचम दिवस की कथा में कंदोई परिवार सहित नगर के अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस अवसर पर ब्रजमोहन सर्राफ, नरेश कंदोई, नीरज कंदोई, हनुमान कंदोई, गौरीशंकर कंदोई, शिवरतन कंदोई, बनवारीलाल जांगीड़, मनोज भालेरीवाला, पवन पोद्दार, संजय कंदोई, विनोद उड़सरिया, संतोष सर्राफ, राकेश पंसारी, महेश पंसारी, भरत गौड़, शिव शंकर जैसन सरिया, हरीश जैसन सरिया, श्याम सुंदर मित्तल, ललित जैसनसरिया, अजीत कंदोई, रौनक कंदोई,पवन कंदोई, मुखराम नाथोलिया, जितेंद्र स्वामी, दयानंद कंदोई एवं तेजकरण चौधरी, शोभाकांत स्वामी. महावीर प्रसाद माली, शंकर लाल सिंधी सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।कथा स्थल पर भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का वातावरण बना रहा, जिससे श्रोता भावविभोर होकर रामभक्ति में लीन नजर आए।

Contact for Ads - Sardarshahar Express