सरदारशहर एक्सप्रेस । सरदारशहर में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। टक्कर से सड़क पर उछलकर गिरे से युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं अज्ञात वाहन में फंसने से बाइक घसीटती हुई गई। जो घटना स्थल से एक किलोमीटर दूर मिली। हादसा बीकानेर मार्ग पर सवाई के पास चामुंडा माता मंदिर के सामने बुधवार रात करीब 1 बजे हुआ।पुलिस के अनुसार बधनाउ गांव का बेगाराम सारण (25) पुत्र सावताराम सारण सरदारशहर से रात 1बजे अपने गांव बाइक पर सवार होकर जा रहा था। इस दौरान बीकानेर की तरफ से सरदार शहर की ओर आ रही एक अज्ञात गाड़ी ने बाइक को जबरदस्त टक्कर मार दी। सड़क गिरने के बाद बाद बेगाराम की मौके पर ही मौत हो गई।
Related Posts

करणी कथा शतक महोत्सव का हुआ आगाज, सरदारशहर में पोस्टर विमोचन कार्यक्रम
सरदारशहर एक्सप्रेस 10 दिसंबर 2025/ मनीष पांडिया। देशनोक धाम में होने जा…

शाकम्भरी विद्यापीठ उच्च माध्यमिक विद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया सरस्वती पूजन समारोह
सरदारशहर एक्सप्रेस। शाकम्भरी विद्यापीठ उच्च माध्यमिक विद्यालय और एसवीपी इंग्लिश अकैडमी में…

कोंग्रेश कार्यकर्ताओं ने विधायक निवास पर मनाई प्रथम प्रधानमंत्री स्व. पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि
सरदारशहर एक्सप्रेस। विधायक निवास कांग्रेस कार्यालय पर स्वतंत्र भारत देश के प्रथम…








