ABVP की टीम द्वारा तीसरे दिन भी लगाया गया विद्यार्थी सहायता शिविर, दूर दराज से आने वाले विद्यार्थियों को मिली सहायता

सरदारशहर एक्सप्रेस 26 जुलाई 2023। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सरदारशहर की टीम द्वारा कल लगातार तीसरे दिन विद्यार्थी सहायत शिविर लगाकर दूर-दराज व ग्रामीण परिवेश से आये छात्र छात्राओं के लिए दस्तावेज सत्यापन करवाने में मदद की और उन्हें विश्वास दिलाया कि महाविद्यालय में आपको किसी भी प्रकार की समस्या आये तो विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता को अवगत करवाए हम उसका जल्द से जल्द समाधान करवाने की कोशिश करेंगे। छात्र प्रतिनिधि बसंत पारीक ने बताया कि महाविद्यालय द्वारा स्नातक प्रथम वर्ष की प्रथम सूची जारी कर दी गयी हैं। अब उन विद्यार्थियों का दस्तावेज सत्यापन 26/07/2023 तक होगा। विद्यार्थी परिषद का प्रत्येक कार्यकर्ता नि:स्वार्थ भाव से नए आये विद्यार्थियों की हर सम्भव मदद कर रहा हैं। छात्रहितों के लिए परिषद 365×24 दिन कार्य करती हैं। छात्रहितों के लिए किसी भी प्रकार का कोई भी समझोता नही होगा। इस मौके पर कार्तिक पारीक, हरिओम, महेन्द्र राजपुरोहित, तुषार शर्मा, गणेश, सुनील, विशाल, रामगोपाल, सूर्यप्रकाश, दीपिका शर्मा व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Contact for Ads - Sardarshahar Express