कारतूस छोड़ कर भागा आरोपी गिरफ्तार,चार महीने पहले बाइक और 17 कारतूस छोड़कर भाग गया था आरोपी

सरदारशहर एक्सप्रेस 6 जून 2023। सरदारशहर पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए करीब 4 महीने पहले कच्चा बस स्टैंड के पास 17 जिंदा कारतूस सहित बाइक छोड़कर भागने वाले आरोपी संगरिया निवासी नरेश (28) पुत्र महेंद्र सिंह जाट को हनुमानगढ़ से गिरफ्तार किया है। एएसआई हिम्मतसिंह ने बताया कि 26 जनवरी 2023 को कच्चा बस स्टैंड के पास एक संदिग्ध बाइक मिली, जो दस दिन से वहां खड़ी थी। पुलिस ने बाइक की तलाशी ली तो उसके टूल बॉक्स में 17 जिंदा कारतूस मिले। पुलिस ने बाइक और से कारतूस जप्त कर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। मामले में पुलिस ने आरोपी रितिक बॉक्सर गैंग के संगरिया निवासी नरेश पुत्र महेंद्र सिंह जाट को हनुमानगढ़ से गिरफ्तार कर लिया। एएसआई हिम्मतसिंह ने बताया कि आरोपी नरेश 17 जिंदा कारतूस लेकर बाइक पर जयपुर जा रहा था। उसे पकड़े जाने की शंका हुई तो वह सरदारशहर में बाइक सहित 17 जिंदा कारतूस छोड़कर वापस अपने गांव संगरिया भाग गया। जिसे अब गिरफ्तार किया गया है।

 

Contact for Ads - Sardarshahar Express