सरदारशहर एक्सप्रेस न्यूज। आदर्श ग्रुप ऑफ एजुकेशन द्वारा 2 जून ,रविवार को तहसील स्तरीय आदर्श महाराणा प्रताप टेलेंट सर्च एग्जाम आयोजित किया जाएगा । इसकी घोषणा करते हुए एग्जाम कोर्डिनेटर एस आर पारीक ने बताया कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी उक्त कंपीटिशन एग्जाम चार कैटेगरी में आयोजित की जाएगी। प्रथम कैटेगरी में कक्षा 3 से 5 ,द्वितीय कैटेगरी में कक्षा 6 से 8 ,तृतीय कैटेगरी में कक्षा 9 व 10 ,चतुर्थ कैटेगरी में कक्षा 11 व 12 के विद्यार्थी भाग लेंगे । परीक्षा पूर्णतः निशुल्क होगी ,आवेदन फॉर्म विद्यालय काउंटर पर उपलब्ध होगें । अंग्रजी विषय के बहुचयनात्मक प्रश्नों पर आधारित इस परीक्षा की समयावधि एक घंटे रहेगी । महाराणा प्रताप स्कूल के निदेशक अभिमन्यु लाटा ने बताया की टेलेंट को निखारने व परखने के लिए आयोजित इस कंपीटिशन में प्रत्येक ग्रुप के प्रथम स्थान आने वाले प्रतिभागी को 5100,द्वितीय को 3100 ,तृतीय से पंचम को 1100,1100 रुपए के नगद पुरस्कार के साथ साथ ट्रॉफी दे कर सम्मानित किया जाएगा । छठे से पंद्रह स्थान तक के प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार व 60% से अधिक सभी विद्यार्थियों को प्रशस्ती पत्र दिया जाएगा । प्राचार्य विक्रम सिंह ने बताया की पुरस्कार वितरण समारोह 16 जून ,रविवार को महाराणा प्रताप कैंपस में 10 बजे आयोजित किया जाएगा। विद्यार्थियो में इस प्रतियोगी परीक्षा के प्रति भारी उत्साह नजर आ रहा है ।
Related Posts

चाइनीज मांझे के खिलाफ फ्रेंड्स फॉरएवर सोसाइटी की मुहिम: बेजुबानों की सुरक्षा का लिया संकल्प
सरदारशहर एक्सप्रेस 5 जनवरी 2026/ मनीष पांडिया। मकर संक्रांति के पर्व पर…

सरदारशहर उत्सव आयोजन हेतु बैठक आयोजित
सरदारशहर एक्सप्रेस। शहर में आगामी दशहरा पर्व के अवसर पर स्थानीय सामाजिक…

आमजन को किया जल संरक्षण के प्रति जागरुक
सरदारशहर एक्सप्रेस 28 जनवरी 2026/ मनीष पांडिया। राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना…







