राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत पीएम श्री टांटिया में अंतर्राष्ट्रीय वक्ता डाटा साइंटिस्ट नीरज शर्मा का उदबोधन

सरदारशहर एक्सप्रेस 22 जनवरी 2026/ मनीष पांडिया। पीएमश्री विद्यालय राजकीय गिरधारी लाल शिवलाल टांटिया में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत अंतरराष्ट्रीय स्तर के वक्ता का उद्बोधन गतिविधि का आयोजन आयोजन किया गया। हर वर्ष विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा गणित के क्षेत्र में परामर्श और मार्गदर्शन देने के लिए भारत सरकार द्वारा पीएम श्री विद्यालयों में अंतरराष्ट्रीय स्तर के वक्ता को आमंत्रित किया जाता है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों के प्रदर्शन और क्षमता को अधिकतम करने के साथ-साथ उनके कौशल को विकसित करने तथा गणित-विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के प्रति रुचि जागृत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता होता है। क्योंकि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी क्षेत्र में परामर्श प्रक्रिया छात्रों को बेहतर पेशेवर लक्ष्यों को पहचान करने और उन्हें प्राप्त करने में सहायता प्रदान करती है। इस गतिविधि के तहत अंतर्राष्ट्रीय वक्त नीरज शर्मा जो वर्तमान में अमेरिका के कैलिफोर्निया प्रांत में वॉलमार्ट में डाटा साइंटिस्ट (वैज्ञानिक) के पद पर कार्यरत है एवंकंप्यूटर साइंस स्पेशलाइजेशन इन डाटा साइंस अमेरिका के मैसाच्युसेट्स एमहरस्ट शहरसे एमएससी है। नीरज ने कंप्यूटर साइंस एंड टेक्नोलॉजी में आईआईटी मंडी हिमाचल प्रदेश जो देश का प्रतिष्ठित प्रौद्योगिकी संस्थान है के द्वारा बीटेक 9 से ज्यादा सीजीपीए अंक लाकर की एवं सरदारशहर चुरु राजस्थान का नाम रोशन किया है। ऐसे अंतर्राष्ट्रीय वक्ता उद्बोधन के दौरान नीरज ने बताया कि हम कैसे वर्तमान में प्रौद्योगिकी के साथ तालमेल बिठाकर अपने जीवन को बेहतर कर सकते हैं। नीरज ने बताया कि विद्यार्थी को ज्यादा से ज्यादा अपने टीचर से विषय संबंधी प्रश्न करके अपनी जिज्ञासाओं को शांत करना चाहिए तथा विषय की जानकारी बढ़ानी चाहिए एवं विद्यार्थी को सदैव ही अपने आप को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करते रहना चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य विजय कुमार पारीक ने बताया कैसे हिंदी मीडियम सरदाशहर में पढ़ा हुआ विद्यार्थी कैसे ईट तक पहुंचा एवं वर्तमान में अमेरिका के कैलिफोर्निया में वालमार्ट में डाटा साइंटिस्ट के पद पर कार्यरत है। यह हमारे लिए गौरव का विषय है, प्रधानाचार्य ने कहा इससे यह भी प्रेरणा मिलती है कि अपने में से ही कोई हिन्दी माध्यम का विद्यार्थी उच्च पद पर पदस्थापित हो सकता है। इस कार्यक्रम में उप्राचार्य राजकुमार माली,रेणु शर्मा, एवं विद्यालय स्टाफ में विकास परीक,रेखा पुरोहित,मुन्नी शर्मा, राजकुमार पालीवाल,सन्त कुमार बाना,कृष्णगोपाल, ताराचंद शर्मा ,आशाराम राजेंद्र ,राजवीर ,मनीष सहित समस्त टांटिया स्टाफ उपस्थित रहा है। कार्यक्रम का संचालन पीएमश्री प्रभारी राकेश सांकृत्य ने किया।

Contact for Ads - Sardarshahar Express