राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत पीएम श्री टांटिया में रार्ष्ट्रीय सहायक प्रोफेसर अविनाश शर्मा का उदबोधन

सरदारशहर एक्सप्रेस 22 जनवरी 2026/ मनीष पांडिया। पीएम श्री विद्यालय राजकीय गिरधारी लाल शिवलाल टांटिया में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत राष्ट्रीय स्तर के वक्ता का उदबोधन गतिविधि का आयोजन किया गया। हर वर्ष विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा गणित के क्षेत्र में परामर्श और मार्गदर्शन देने के लिए भारत सरकार द्वारा पीएम श्री विद्यालयों में राष्ट्रीय स्तर के वक्ता को आमंत्रित किया जाता है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों के प्रदर्शन और क्षमता को अधिकतम करने के साथ-साथ उनके कौशल को विकसित करने तथा गणित-विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के प्रति रुचि जागृत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता होता है। क्योंकि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी क्षेत्र में परामर्श प्रक्रिया छात्रों को बेहतर पेशेवर लक्ष्यों को पहचान करने और उन्हें प्राप्त करने में सहायता प्रदान करती है। इस गतिविधि के तहत अंतर्राष्ट्रीय वक्ता सहायक प्रोफेसर अविनाश शर्मा जो वर्तमान में राजकीय महाविद्यालय मोमासर में एसिस्टेंट प्रोफेसर पद पर कार्यरत है सहायक प्रोफेसर अविनाश शर्मा की शैक्षणिक योग्यता एवं प्रशैक्षणिक उपलब्धियो के क्षेत्र में प्रदर्शन बेहतरीन है। आपने 2009 में महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय अजमेर से इतिहास में पीएचडी की है। आप MA Education,MA Value Education एवं शिक्षा शास्त्री जैसी उपलब्धियां से भी विभूषित है।

प्रोफेसर शर्मा के अधिनस्थ दो विद्यार्थियों को एचडी की डिग्री भी अवार्ड हो चुकी है आपने शिक्षा के क्षेत्र में सरदारशहर चुरु राजस्थान का नाम रोशन किया है।

रार्ष्ट्रीय वक्ता एसिस्टेंट प्रोफेसर अविनाश शर्मा ने उदबोधन के दौरान बताया कि हम कैसे वर्तमान में प्रौद्योगिकी के साथ तालमेल बिठाकर अपने जीवन को बेहतर कर सकते हैं,विद्यार्थी को ज्यादा से ज्यादा अपने टीचर से विषय संबंधी प्रश्न करके अपनी जिज्ञासाओं को शांत करना चाहिए तथा विषय की जानकारी बढ़ानी चाहिए एवं विद्यार्थी को सदैव ही अपने आप को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करते रहना चाहिए। प्रोफेसर शर्मा ने प्रौद्योगिकी के अंतर्गत हो रहे नवाचार,विभिन्न शैक्षिक ऐप्प एवं प्रेरक प्रसंग के द्वारा सभी विद्यार्थियों को बड़े ही रोचक तरीके से अपने अनुभव साझा किया,जिसे विद्यार्थियों ने बड़ी तन्मयता के साथ सुना।

इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य विजय कुमार पारीक ने बताया प्रोफेसर अविनाश शर्मा का उदबोधन हमारे लिए काफी प्रेरणा भरा रहा, प्रधानाचार्य ने कहा इससे यह भी प्रेरणा मिलती है कि अपने में से ही कोई हिन्दी माध्यम का विद्यार्थी उच्च पद पर पदस्थापित हो सकता है एवं तकनीकी रुप से अपने जीवन को उन्नत बना सकता है, प्रधानाचार्य ने सभी विद्यार्थियों को घर पर विभिन्न प्रकार की पुस्तकें पढने व ज्ञान को बढ़ाने सलाह दी।

इस कार्यक्रम में उप्राचार्य राजकुमार माली,रेणु शर्मा, एवं विद्यालय स्टाफ में विकास पारीक,रेखा पुरोहित,मुन्नी शर्मा,सोनम,जुल्फैन,राजकुमार पालीवाल,सन्त कुमार बाना,कृष्णगोपाल शर्मा,ताराचंद शर्मा ,आशाराम,राजेंद्र,राजवीर झाझडिय़ा,मनीष सेवदा,उर्मिला जाडीवाल,नम्रता वर्मा,शशिकांता शर्मा,कुमकुम जी,इंदरचंद चिरानिया,नंदलाल पारीक,ऊर्मिला धरेन्द्र,जाकिर हुसैन सहित समस्त टांटिया स्टाफ व द्वितीय पारी के समस्त विद्यार्थी उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन पी एम श्री प्रभारी राकेश सांकृत्य ने किया।

Contact for Ads - Sardarshahar Express