सरदारशहर एक्सप्रेस 25 दिसंबर 2025/ मनीष पांडिया। वरिष्ठ अधिवक्ता माणक चंद भाटी ने नगरपरिषद आयुक्त को पत्र लिखकर टूटी सड़क को ठीक करवाने की मांग की है। भाटी ने बताया कि वार्ड नंबर 12 में नगर परिषद सरदारशहर द्वारा जम्मड़ो के कुएं के दक्षिण में बाबूलाल पार्षद प्रतिनिधि के मकान की तरफ जाने वाली सड़क नगर परिषद द्वारा तीन साल से अधिक समय पहले तोड़ी गई थी। बार-बार आवेदन देने के बावजूद भी मरम्मत नहीं करवाई जा रही है काफी बार मैं आवेदन दे चुका हूं लेकिन कोई सुनवाई नहीं की जा रही है
इस सड़क से पश्चिम में वार्ड पार्षद राम अवतार जांगिड़ का मकान है दक्षिण में भंवरी देवी सिद्ध पार्षद का मकान है सड़क के पूर्व में सुमन देवी पार्षद का मकान है भाटी ने बताया कि इस सड़क पर बरसात में पानी भर जाता है लेकिन अब तक किसी अधिकारी ने मौका देखने की तकलीफ नहीं की है भाटी ने एक बार फिर आवेदन दिया है फोटो साथ में लगाई है देखते हैं नगर परिषद कब तक मरमत करवाकर आमजन को राहत प्रदान करती है।
अधिवक्ता ने की टूटी सड़क को ठीक करवाने की मांग, आयुक्त को लिखा पत्र










