सरदारशहर एक्सप्रेस। स्थानीय रघुनाथ मन्दिर अग्रवाल पंचायत के चुनाव सर्व सम्मति से सम्पन्न हुए। चुनाव अधिकारी सूर्य प्रकाश जैसनसरिया की देखरेख में हुए चुनाव में संतोष सर्राफ अध्यक्ष, सूर्यप्रकाश जैसनसरिया उपाध्यक्ष, विनोद उङसरिया मंत्री, महेश पंसारी उपमंत्री, गोविन्द सर्राफ को कोषाध्यक्ष सर्वसम्मति से चुना गया। जगदीश प्रसाद जैसनसरिया, भंवरलाल जैसनसरिया, शिवरतन सर्राफ, पवन पोद्दार, अरविन्द सर्राफ, विकास चौधरी, शंकरलाल सर्राफ, पवन लिहला, किशोरीलाल अग्रवाल, विजय कुमार सिंघानिया, बालकृष्ण सर्राफ, श्यामसुंदर मित्तल, किशोर मित्तल, सुरेन्द्र कुमार सर्राफ, प्रमोद जैसनसरिया, संजय कन्दोई, देवकी ढाढरिया, ललित जैसनसरिया एवं रवि बांयवाला सहित बीस कार्यकारिणी सदस्य चुने गये। मीटिंग में निवर्तमान कोषाध्यक्ष पवन पोद्दार ने गत वर्ष का आयव्य प्रस्तुत किया तथा निवर्तमान अध्यक्ष शिवरतन सर्राफ ने समस्त आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।