सरदारशहर एक्सप्रेस न्यूज। वार्ड नंबर 18 में स्थित करनी शिक्षण संस्थान मैं डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 134 वीं जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के आगे पुष्पांजलि कर की गई। कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर पार्षद अशोक मेहरा, पार्षद प्रत्याशी सुमेरमल धानका, लिछूराम लुगरिया,कॉमरेड नेता साँवरमल मेघवाल,अम्बेडकर शिक्षक संघ अध्यक्ष हरिराम, एडवोकेट भगवती प्रसाद, गोविन्द बरोड़,कमलेश नायक देराजसर, भानुप्रकाश दानोदिया, किशन आदि लोग मंच पर उपस्थित थे।
इस अवसर पर आये हुए सभी अतिथियों नें बाबासाहेब अम्बेडकर के जीवन से जुड़े विचार रखें। विद्यालय की छात्रा एकता दानोदिया व छात्र अर्पित दानोदिया नें जय भीम अंथम पर सांस्कृतिक नृत्य की प्रस्तुति देकर सभी का मनमोह लिया। कार्यक्रम के समापन होने पर सभी नें एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अम्बेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई। कार्यक्रम का संचालन युवा नेता गुरु धानका नें किया। इस अवसर पर इंद्राज माहीच, खेताराम सांडेला,एलडी दानोदिया, राजपाल धानका, गुरुवचन धानका, ओमप्रकाश चायल, एडवोकेट अमित मेहरा, धर्मेंद्र बरोड़,पंकज हालू, रमेश काँटीवाल, सुरेश धानका, सुरेंद्र नायक, रमेश जांड, निर्मल मेहरा, जीतेन्द्र मेहरा, जयप्रकाश घोटड़, अजय दानोदिया, हर्ष दानोदिया, जयप्रकाश जांड, प्रेम सामरिया, शक्ति माहिल आदि लोगों के साथ महिलाएं भी उपस्थित रही।
करणी शिक्षण संस्थान में धूमधाम से मनाई अम्बेडकर जयंती










