एक शाम माँ जीण के नाम” भव्य विशाल जागरण आज, भक्ति में डूबेगा सरदारशहर

सरदारशहर एक्सप्रेस / मनीष पांडिया। शहर के गिनाणी बास स्थित जीणमाता मंदिर में आज 24 मार्च 2026 को भव्य “एक शाम माँ जीण के नाम” विशाल जागरण का आयोजन किया जाएगा। यह धार्मिक कार्यक्रम रात्रि 8 बजे से शुरू होगा, जिसमें श्रद्धालु पूरी रात भजन-कीर्तन में लीन रहेंगे। कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजन गायिका बहन आकृति मिश्रा (भीलवाड़ा) अपनी मधुर आवाज से भक्तों को भाव-विभोर करेंगी। साथ ही झांकियों के माध्यम से माँ जीण का दिव्य स्वरूप प्रस्तुत किया जाएगा, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहेगा। इस मौके पर सोनू राजस्थानी (नागौर) और हेमंत लखना भी अपनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में रंग जमाएंगे। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर माँ जीण का आशीर्वाद लेने की अपील की है। जागरण स्थान: जीणमाता मंदिर, गिनाणी बास, सरदारशहर, समय: रात्रि 8 बजे से

Contact for Ads - Sardarshahar Express