नैतिकता और मूल्यपरक जीवन जीने का संदेश है अणुव्रत- गौड़

सरदारशहर एक्सप्रेस। अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी द्वारा आयोजित अणुव्रत गीत महासंगान कार्यक्रम के अंतर्गत आज शाकम्भरी विद्यापीठ उच्च माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के द्वारा अणुव्रत गीत का सामूहिक संगान किया गया। कार्यक्रम संयोजक सुनील भोजक ने बताया कि आज संपूर्ण भारतवर्ष में अणुव्रत गीत का संगान किया जा रहा है जिसके अंतर्गत विद्यालय में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। विद्यालय निदेशक दिव्या गौड़ ने अणुव्रतों के द्वारा मानव जीवन में सात्विकता और सुधार के बारे में बताया तथा विद्यार्थियों से इससे प्रेरणा लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रथम गौड़, ओमप्रकाश सुथार, प्रेम प्रकाश नाई, रक्षा शर्मा, हेमंत लाटा, जितेंद्र शर्मा, मोनिका सैनी, ललिता जांगिड़, रेणू मिश्रा, सोनू शर्मा, ममता सोनी, शोभना चारण आदि ने आयोजकीय भागीदारी निभाई।

Contact for Ads - Sardarshahar Express