विधायक निवास पर बाबा साहब का 70वा महापरिनिर्वाण दिवस मनाया गया

सरदारशहर एक्सप्रेस 6 दिसंबर 2025। शनिवार को संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के 70वे महापरिनिर्वाण दिवस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक निवास पर ग्रामीण अध्यक्ष दुर्गाराम पारीक व नगरमंडल अध्यक्ष महावीर माली के नेतृत्व में बाबा साहब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर मनाया गया। सुखाराम कड़ेला व नगरमंडल अध्यक्ष महावीर माली ने मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी पुण्यतिथि पर आज 70वां महापरिनिर्वाण दिवस मनाया जा रहा है। 6 दिसंबर 1956 में इसी दिन उनकी मृत्यु हुई थी। डॉ. भीमराव अंबेडकर को भारतीय संविधान का निर्माता कहा जाता है। डॉ. भीमराव अंबेडकर का जन्म मध्य प्रदेश के महू में एक दलित परिवार में हुआ था। उन्होंने पूरा जीवन दलितों, शोषितों और पिछड़ों को उनका अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष किया। उन्होंने हमेशा मजदूर वर्ग व महिलाओं के अधिकारों का समर्थन किया। दलितों के मसीहा अंबेडकर महान चिंतक, समाज सुधारक, न्यायविद व अर्थशास्त्री भी थे।

इस अवसर पर वरिष्ठ पार्षद नूर मोहम्मद खोखर, मदन सिंह निर्वाण, लालबहादुर सेवदा, नवाब खां, राकेश पारीक, रिजवान सैयद, आरिफ बाला काजी, ओम प्रकाश मेघवाल, जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष रामलाल सारण, विमल जमड़, विष्णु गौड़, पवन शर्मा, राजू खोखर, फारुक व्यापारी, उमरदीन सैयद, गंगाराम मेघवाल, अशोक मेहरा आदि ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित किये।

Contact for Ads - Sardarshahar Express