भाजपा की संगठनात्मक बैठक संपन्न,स्थानीय नेताओं ने किया संबोधित

सरदारशहर एक्सप्रेस 14 मई 2023। शहर के बड़ा बास पंचायती भवन में भाजपा के सरदारशहर विधानसभा के सभी छह मंडलों के पदाधिकारियों, विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष, महामंत्री एवम् शक्ति केंद्र के संयोजक, सह संयोजक तथा प्रभारियों की बैठक संपन्न हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए सरदारशहर विधानसभा के प्रवासी प्रभारी डॉ विश्वनाथ मेघवाल, पूर्व संसदीय सचिव (पूर्व विधायक,खाजूवाला) ने कार्यकर्ताओं से कहा कि छह माह में प्रदेश में चुनाव होने वाले हैं, ऐसे में सभी मंडलों में बाकी बची बूथ समितियों का निर्माण, बूथ समितियों का कार्य विभाजन तथा पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति का कार्य इसी माह में संपन्न करवाएं। जिला महामंत्री भास्कर शर्मा ने कहा कि हम सब पार्टी को जिताने में अहम भूमिका निभाने वाले हैं, हम अपने अपने बूथ को मजबूत कर लेंगे तो विजय निश्चित है। जिला उपाध्यक्ष अभिषेक चोटिया ने भाजपा द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर सरल एप्प लॉन्च की है, सभी बूथ समितियां, कार्य विभाजन तथा पन्ना प्रमुखों के डाटा सरल एप्प पर डाउनलोड करने है। भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मवीर पुजारी ने कहा कि इस बार सरदारशहर में कमल खिलाने के लक्ष्य से हम सबको मिलकर कार्य करना है।

बैठक को भाजपा जिला मंत्री सुरेश वर्मा, प्रधान प्रतिनिधि मधुसूदन राजपुरोहित, भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण सारण, सह प्रभारी दिनेश सोनगरा, जिला मंत्री कुंभाराम ढूकिया ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर सरदारशहर मंडल अध्यक्ष नारायण माली, सवाई बड़ी मंडल अध्यक्ष प्रभुदयाल सारण, गोगासर मंडल अध्यक्ष संजय पारीक, पुलासर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, सुशीला सारण, पार्षद रामावतार जांगिड़, दीपक बैद,सुशील प्रजापत, सुनील प्रजापत, कानसिंह राजपूत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संचालन नगरपालिका में उप नेता प्रतिपक्ष मदन ओझा ने किया।

Contact for Ads - Sardarshahar Express