सरदारशहर एक्सप्रेस। श्री भारतीय आदर्श विद्यापीठ सीनियर सैकेंडरी स्कूल गर्ल्स विंग में भामाशाह रजत दुगड़ द्वारा अपनी स्वर्गीय पिताश्री हीरालाल दुगड़ की स्मृति में वाटर कूलर भेंट किया गया । भामाशाह दुगड़ अपनी माता हेमा दुगड़ की प्रेरणा से प्रति वर्ष विभिन्न संस्थाओं में अनेक विकास कार्य करवा चुके है ।
इस अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में बैंगलोर अप्रवासी समाजसेवी अनूप दुगड़ ,श्रीमती अनिता दुगड़ व मनोज पींचा का विद्यालय परिवार द्वारा शॉल व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया । समारोह में बड़ी संख्या में अभिभावक व विद्यार्थी उपस्थित थे । प्रधानाचार्य राधेश्याम बढ़ाढरा ने दुगड़ परिवार द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए उसे अनुकरणीय मिशाल बताया । विद्यार्थियो को संबोधित करते हुए अनिता दुगड़ व मनोज पींचा ने कहा कि विद्यार्थियो के शिक्षण में किसी भी प्रकार की समस्या का निराकरण व भौतिक संसाधन उपलब्ध करवाने में दुगड़ परिवार सदैव तैयार रहेगा । उन्होंने विद्यालय की शानदार उपलब्धियों की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए विद्यार्थियो को उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी । संचालन नारायण लाटा व राधा सारस्वत ने किया ।
श्री भारतीय आदर्श विद्यापीठ सीनियर सैकेंडरी स्कूल गर्ल्स विंग में भामाशाह रजत दुगड़ ने स्वर्गीय पिता हीरालाल दुगड़ की स्मृति में वाटर कूलर भेंट किया










