राजकीय उच्च मधायमिक विधालय बंधनाऊ उतरदा की 36 छात्राओ को की साइकल वितरित

सरदारशहर एक्सप्रेस| आज राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बंधनाउ उतरादा में एसडीएम हरिसिंह शेखावत सरदारशहर,cbeo अशोक पारीक ने विद्यालय प्राचार्य शिवभागवान सिद्ध के साथ सत्र 2022-23 व 2023-24की कुल 36 छात्राओं को साइकिल वितरण किया जिसे पाकर बालिकाओं के चेहरे पर खुशी छलक उठी।कार्यक्रम की शुरुवात में हरिसिंह शेखावत और अशोक पारीक का साफा पहनाकर स्वागत किया गया। एसडीएम हरिसिंह शेखावत और अशोक पारीक ने सभी बच्चों को संबोधित करते हुए बोर्ड परीक्षा में मन लगाकर पढ़ाई करने और अच्छा परिणाम देने की बात कही। इस कार्यक्रम पर विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा। वही संचालन रविकांत ने किया।
Contact for Ads - Sardarshahar Express