सरदारशहर एक्सप्रेस 25 दिसंबर 2025/ मनीष पांडिया। विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्त्ताओं और BLA 2 की कार्यशाला का आयोजन शहर के शनि मंदिर गेस्ट हॉउस में किया गया। कार्यशाला की शुरुआत देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जन्म जयंती के अवसर पर दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि देकर की गई। कार्यशाला में पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा, भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा, जिला उपाध्यक्ष मधुसूदन राजपुरोहित, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष मुरलीधर सैनी, हनुमानगढ़ सहप्रभारी जीतेन्द्र शर्मा, जिला मंत्री श्याम पारीक, जिला प्रवक्ता दिनेश सोनगरा, पूर्व प्रधान भैरोसिंह राजपुरोहित, मंडल अध्यक्ष राजवीर सिंह राठौड़, दीपक शर्मा, डालाराम महिया, ओमप्रकाश नायक, अश्विनी मकवाना आदि मंचस्थ रहें।
कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा नें कहा की भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जिसके लिए पार्टी बाद में और राष्ट्र पहले है, आज देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीजी के नेतृत्व में नई इबारत और कहानी लिख रहा है। साथ पूर्व मंत्री रिणवा नें भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी को नमन करते हुए उनके महान व्यक्तित्व से जुड़ी बातें बताई। भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा नें कार्यशाला को सम्बोधित करते विधानसभा सभा के BLA 2 को SIR से संबंधित दिशा-निर्देश दिये और कहा भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्त्ताओं की पार्टी है, यहाँ कार्यकर्त्ताओं को पूरा मान-सम्मान मिलता है।
जिला उपाध्यक्ष मधुसूदन राजपुरोहित नें कार्यशाला में पधारे BLA 2 और पार्टी कार्यकर्त्ताओं का कार्यशाला में शामिल होने पर आभार जताया। कार्यशाला में विधानसभा क्षेत्र के सभी बूथों के अध्यक्ष, मंत्री, बीएलए 2, संगठन के पदाधिकारियों सहित भाजपा के कार्यकर्त्ता सेंकड़ो की संख्या में उपस्थित रहें।
भाजपा नें मनाई पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती, SIR को लेकर भाजपा नें आयोजित की विधानसभा क्षेत्र के BLA 2 की कार्यशाला










