भाजपा जिला उपाध्यक्ष मधुसूदन राजपुरोहित नें ओमान में किया अरब अल मदीना मार्केट का उद्धघाटन 

सरदारशहर एक्सप्रेस 2 जनवरी 2026/ मनीष पांडिया। निवर्तमान प्रधान प्रतिनिधि एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष मधुसूदन राजपुरोहित इन दिनों ओमान देश के दौरे पर है। नववर्ष के अवसर पर गुरुवार को ओमान देश के अमीरात क्षेत्र में राजपुरोहित नें अरब अल मदीना मार्केट का भव्य शुभारम्भ फीता काटकर किया। अरब अल मदीना मार्केट के मालिक हाजी नथू खान नें राजपुरोहित का साफा व माला पहनाकर अभिनन्दन किया। इस अवसर पर मधुसूदन राजपुरोहित नें हाजी नथू खान एवं परिवारजनों को नव प्रतिष्ठान की बधाई देते हुए कहा की ग्रामीण परिवेश से निकलकर ओमान जैसे देश में व्यवसाय स्थापित करना हम सब क्षेत्रवासियों के लिए गौरव का विषय है, मुझे गर्व है की मेरे गाँव की ख्याति ओमान में ओर अधिक बढ़ेगी। इस अवसर पर मुबारिक खान, यूनुस खान, मेजर खान, इस्लाम खान, आजम खान, नानू खान,कुरड़े खान, सहीराम, हेतम अली,आमिर, नासिर, लियाक़त खान, आमीन मुस्ताक, जमील, महावीर कटारिया, इमरान खान भादरा, समीर, सोनू, सूजल गौरी राजगढ़, जाकिर खान, नरेंद्र नायक, आरिफ खान, मकसूद खान सहित कई लोग उपस्थित रहें।

Contact for Ads - Sardarshahar Express