भाजपा ने सवाई मंडल से किया दीवार लेखन अभियान का शुभारंभ, शक्ति केंद्रों पर लिखे स्लोगन 

सरदारशहर एक्सप्रेस न्यूज। आगामी लोकसभा चुनाव के मध्य नजर भाजपा शक्ति केंद्रों पर दिवार लेखन अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर लोकसभा विस्तारक प्रेम मंडा ने बताया कि सवाई मंडल अध्यक्ष दयालसिंह राजपूरोहित के नेतृत्व में पार्टी के मूल मंत्र ,फिर एक बार मोदी सरकार, अबकी बार 400 पार, का स्लोगन पूरे मंडल व शक्ती केन्द्रों पर 5 से 10 जगहों पर दिवार लेखन का कार्य किया गया है। अवसर पर लोकसभा विस्तारक प्रेम मंडा,सवाई मंडल अध्यक्ष दयालसिंह राजपूरोहित, विधानसभा विस्तारक अर्जुन सहू,भादासर मंडल अध्यक्ष राजवीरसिंह राठोड़ व स्वामी मंडल सहसंयोजक हनुमान सुथार सहित अन्य बूथ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Contact for Ads - Sardarshahar Express