सरदारशहर एक्सप्रेस 18 जून 2023। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सेवा,सुशासन और गरीब कल्याण के ऐतिहासिक 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज ओसवाल बड़ा बास पंचायती भवन में सरदारशहर भाजपा के तत्वावधान में संयुक्त मोर्चा सम्मेलन आयोजित हुआ। जिसमे सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सम्मेलन में उपस्थित होकर केन्द्र सरकार के द्वारा किये जा रहे विकास कार्यो एवं लोककल्याण की नितियों के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।इस अवसर पर सरदारशहर भाजपा मुखिया पूर्व विधायक श्री अशोक पींचा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जैसा सशक्त और संवेदनशील नेतृत्व जिस देश में है उस देश का विश्व गुरू बनना निश्चित है। उन्होने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा है और विश्व पटल पर सफलता हासिल कर रहा है। उन्होने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि जिस प्रकार केन्द्र सरकार सेवा कार्यो की बदौलत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पिछली बार से अधिक बहुमत देकर देश की सत्ता पुनः सोपेंगी।केन्द्र सरकार के विकास कार्यो की चर्चा करते हुए कहा कि आज देश का प्रत्येक वर्ग देश की विकास यात्रा में अपना योगदान दे रहा है।अनेक लोक कल्याणकारी नितियों जैसे किसान सम्मान निधि,उज्जवला योजना,हर घर नल योजना जैसी सैकड़ो योजनाऐं आम जन को लाभ पहुचा रही है।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द मोदी को विश्वास के साथ सत्ता सौंपी थी। उस उम्मीद व विश्वास पर मोदी जी खरे उतरे है और आज देश विकास की राह पर चल पड़ा है। उन्होने कहा कि 2014 से पूर्व जिस प्रकार देश विकास के लिए तरस रहा था प्रतिदिन नये नये घोटाले सामने आते थे। वही 2014 के बाद के बाद का भारत आज जिस तनमयता से विकास की राह पर चल रहा है। इसके पिछे मोदी जी का कुशल नेतृत्व ही है। उन्होने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा किये जा रहे कार्यो की चर्चा करते हुए कहा कि देश में धारा 370 की समाप्ति को असंभव माना जाता था परन्तु केन्द्र सरकार ने दृढता दिखाते हुए धारा 370 को समाप्त कर जम्मू कश्मीर को देश के साथ एक रूप किया है।

कार्यक्रम में केंद्र सरकार के सुशासन गरीब कल्याण की नीतियों के माध्यम से सरदारशहर विधानसभा क्षेत्र में हुए लाभार्थियों का सम्मान किया गया।

इस अवसर पर किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्री सत्यनारायण सारण ने कार्यकर्ताओ को आव्हान करते हुए कहा कि वे सभी कार्यकर्ता तन, मन से जुटकर केन्द्र की नितियों को आमजन तक पहुचाये। उन्होने कांग्रेस को सत्ता लोलुप बताते हुए कहा कि आज कांग्रेस का मुल उदेश्य केवल सत्ता में आना रह गया है और भाजपा का उदेश्य सत्ता के माध्यम से सेवा करना है। आने वाले चुनावो में प्रदेश की जनता कांग्रेस को प्रदेश से हमेशा के लिए सत्ता से बाहर कर देगी।कार्यक्रम को राजेंद्र सिंह छाजूसर, मुरलीधर सैनी, गिरधारी लाल पारीक ,कांता भोजक, जाकिर खोकर, किशन मोयल, विकास टाक ने संबोधित किया।

कार्यक्रम में किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष सतनारायण सहारण, महिला मोर्चा अध्यक्ष कान्ता भोजन, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष अब्दुल अजीज खान, युवा मोर्चा भानीपुरा अध्यक्ष रामस्वरूप सुथार, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष नगर किशन लाल मोयल, मालासर एससी मोर्चा अध्यक्ष अश्वनी मेघवाल आदि मंच आसीन रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि व अर्पित कर की।

कार्यक्रम में हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 102 वें मन की बात के संस्करण को कार्यकर्ताओं के साथ सुना गया।

कार्यक्रम में मंच का संचालन जिला महामंत्री किसान मोर्चा मोहर सिंह पोटलिया ने किया।

कार्यक्रम में जिला मंत्री सुरेश वर्मा, अध्यक्ष नारायण माली, राजवीर सिंह राठौड़, राजेंद्र सिंह छाजुसर, प्रभुराम सहारण ,महामंत्री बाबूलाल प्रजापत, नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष राकेश टाक , पूर्व प्रधान भैरव सिंह राजपुरोहित, सुखाराम पारीक ,जिला परिषद सदस्य गिरधारी लाल पारीक ,सरपंच सांवरमल सहारण ,भंवरलाल भाटी, लाल नाथ सिद्ध ,सहीराम गोधा, हीराराम बेनीवाल ,विधानसभा विस्तारक प्रेम मंडा, पार्षद अमर चंद मीणा , राजेंद्र सोनी , गंगाधर टाक,रामावतार जांगिड़ ,सुशील प्रजापत ,दीपक बेद, सुनील प्रजापत ,याकूब खान ,अमिताभ चावरिया ,ओमप्रकाश सारण ,महावीर भाट , रावतराम सारण, मुलायम सिंह ,राजू सिंह सैनी, जाकिर खोखर, सुरेंद्र राणा,अरविंद शेखावत,सतार खान ,शिल्पा स्वामी ,चंचल सोनी , भूपेंद्र सिंह आसुसर,भंवर लाल सारण, मांगीलाल मेहरा , मोहर सिंह रामसीसर, मोहनलाल साहू, सहीराम सारण, किशनलाल नायक,किशनलाल राजपुरोहित, शिवा सैनी,लालचंद कड़वासरा, राकेश टाक, अमित गोदारा, निरंजन धानका, रामस्वरूप सुथार, विजय सैनी, जयप्रकाश बाना, सतार खान, याकुब मुहाल, सतार बिसायती, रफीक खोखर, परमाराम सारण, चेतराम नाई, श्याम सुन्दर माली, आदि उपस्थित रहे। संचालन मोहर सिंह पोटलिया ने किया

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।