मंत्री के के विश्नोई का सरदारशहर पधारने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

सरदारशहर एक्सप्रेस। नवनियुक्त मंत्री के के विश्नोई के करणपुर जाते समय सरदारशहर पहुंचने पर पंचायत समिति परिसर में भाजपा नेता राजकुमार रिणवां के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया, इस दौरान मंत्री विश्नोई ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा की इस डबल इंजन की सरकार में विकास की कोई कमी नहीं होगी भाजपा सरकार में कार्यकर्ताओं के काम को प्राथमिकता से किया जाएगा। इस अवसर पर पंचायत समिति प्रधान मधुसूदन राजपुरोहित, जिला परिषद सदस्य गिरधारीलाल पारीक,सरपंच राजेन्द्र सिंह राठौड़,युवा मोर्चा अध्यक्ष कानसिंह राजपूत,युवा नेता मनीष रिणवां,विकास रिणवां,रामनिवास पारीक,विनोद जोशी,पार्षद राजुनाथ सिद्ध,कमल नाइ सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Contact for Ads - Sardarshahar Express