सरदारशहर एक्सप्रेस 12 जनवरी 2026/ मनीष पांडिया। सूरजमल अभय कुमार नाहटा चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से “हमारे गांव–हमारा परिवार” अभियान के अंतर्गत कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों एवं जरूरतमंद नागरिकों को 300 कंबलों का वितरण कर सेवा, संवेदनशीलता और मानवता की सशक्त मिसाल पेश की गई।
उल्लेखनीय है कि ट्रस्ट द्वारा यह कंबल वितरण कार्यक्रम नगर परिषद के कर्मचारियों के लिए पिछले 15 वर्षों से प्रतिवर्ष नियमित रूप से आयोजित किया जा रहा है, जो सामाजिक सरोकारों के प्रति ट्रस्ट की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर परिषद सभापति राजकरण चौधरी रहे, जबकि तहसीलदार प्रहलाद राय पारीक विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने ट्रस्ट की इस जनकल्याणकारी पहल की सराहना करते हुए कहा कि समाज के कमजोर, वंचित एवं कर्मठ सफाई कर्मचारियों के लिए ऐसे सेवा कार्य सामाजिक समरसता, सम्मान और आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं।
इस अवसर पर प्रसन नाहटा, श्रीचंद नौलखा, चैन रूप दूगड़, शोभाकांत स्वामी (पार्षद), किशन लाल गुर्जर, विवेक नौलखा, प्रकाश बरड़िया, मोहन भोजक, महावीर माली, राजेंद्र आचलिया, राजीव नाहटा, बाबूलाल माली, राजीव व्यास, धनराज बरमेचा, जगदीश प्रसाद सोनी, भानु दुगड़, पंकज डागा, सीताराम नाई सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
सभी ने ट्रस्ट के सेवा भाव की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के समापन पर ट्रस्ट पदाधिकारियों ने उपस्थित अतिथियों, सहयोगकर्ताओं एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि “हमारे गांव–हमारा परिवार” अभियान के तहत आगे भी समाजोपयोगी एवं जनकल्याणकारी गतिविधियां निरंतर जारी रखी है।
हमारा गांव–हमारा परिवार अभियान के तहत 300 जरूरतमंदों व सफाई कर्मियों को कंबल वितरण










