पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन, 5 अप्रैल को होगा मानवीय सेवा का संगम

सरदारशहर एक्सप्रेस/ मनीष पांडिया। स्वर्गीय रामकरण जी व्यास की 11वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आगामी 5 अप्रैल 2026 को एक भव्य स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर प्रातः 9:30 बजे से सायं 4:30 बजे तक आयोजित होगा। आयोजकों ने बताया कि “जो सबको साथ लेकर चला, आज उसकी याद में हम सब मिलकर रक्तदान करें” — इसी भावना के साथ यह शिविर आयोजित किया जा रहा है। लोगों से अपील की गई है कि वे मात्र 20 मिनट का समय देकर किसी जरूरतमंद को नई जिंदगी दे सकते हैं। यह शिविर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, जीवणदेसर में आयोजित होगा, जिसमें सभी रक्तदाताओं को सादर आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम के माध्यम से समाज में सेवा और मानवता का संदेश देने का प्रयास किया जाएगा। आयोजन से जुड़े पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक लोगों से भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है और इससे कई जिंदगियां बचाई जा सकती हैं।

Contact for Ads - Sardarshahar Express