सरदारशहर एक्सप्रेस 20 जनवरी 2026/ मनीष पांडिया। बीकानेर रोड स्थित आदर्श कैंपस में आदर्श ग्रुप आफ एजुकेशन द्वारा श्रीमती लक्ष्मी देवी लाटा की स्मृति में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसको लेकर आयोजन समिति ने बैठक कर सभी व्यवस्थाओं और तैयारियों को अंतिम रूप दिया है ।
कार्यक्रम संयोजक महावीर प्रसाद लाटा ने बताया कि शिविर स्थल पर मेडिकल टीम, बेड, और रक्तदाताओं के लिए अल्पाहार की समुचित व्यवस्था की गई है। गिरीश लाटा ने बताया शिविर का उद्घाटन उपखंड अधिकारी रामकुमार वर्मा ,समाजसेवी बृजमोहन सर्राफ एवं सेवानिवृत न्यायिक मजिस्ट्रेट डॉ श्यामसुंदर लाटा करेंगे। विशिष्ट अतिथि प्रहलाद पारीक नायब तहसीलदार,डॉ चंद्रभान , डॉ निर्मल पारीक , डॉ किशन सिहाग , डॉ वंदना भटनागर ,समाजसेवी गणेश दास स्वामी ,हुलासमल व्यास ,सत्यनारायण झाझडिया, ओमदत्त सारण होगें । बैठक में राधेश्याम शर्मा, निरंजन लाटा, गिरीश लाटा , मनीषा वर्मा, शिवरतन पारीक, राधा सारस्वत ,नारायण लाटा विष्णु , कार्तिक ,आदित्य ,राधा लाटा सुशील गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में शहर के गणमान्यजन उपस्थित रहे। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए युवाओं और स्थानीय नागरिकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
लक्ष्मी देवी लाटा की 10 वीं पुण्य स्मृति में रक्तदान आज, तैयारी को दिया अंतिम रूप










